Haryana News

Haryana Summer Vacation: हरियाणा मे इस दिन से शुरू होंगी गर्मियों की छुट्टियां, नोटिस हुआ जारी

चंडीगढ़ :- विद्यार्थी पिछले काफी समय से गर्मियों की छुट्टियों का इंतजार कर रहे थे, अब विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दे कि हरियाणा में जल्द ही गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी. सबसे खास बात तो यह है कि अबकी बार (Summer Holiday Update) गर्मी की छुट्टियों में किसी भी कक्षा की कक्षाएं नहीं लगेगी, अर्थात छुट्टियों में नौवीं से 12वीं कक्षा के बच्चों की भी कक्षाएं नहीं लगेगी. यह फैसला Education Department  की तरफ से लिया गया है.

student

गर्मी की छुट्टियों को लेकर आई बड़ी अपडेट सामने

हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई भी आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है, परंतु उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही Official Notice भी जारी कर दिया जाएगा. प्रदेश में कोरोना के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग गर्मी की छुट्टियों में नौवीं से 12वीं कक्षा की कक्षाएं लगाने का आदेश जारी कर रहा था. इस दौरान शिक्षकों को भी बच्चों से संपर्क में रहना पड़ता था. यह कक्षाएं ऑनलाइन ना लगाकर Offline लगाई जाती थी.

अबकी बार गर्मी की छुट्टियों में नहीं लगेगी नौवीं से 12वीं की कक्षाए 

अब कोरोना पूरी तरह से समाप्त हो चुका है, इसी को देखते हुए Department की तरफ से यह फैसला लिया गया है. अबकी बार गर्मी की छुट्टियों में किसी भी कक्षा के विद्यार्थियों की Classes नहीं लगेगी, अर्थात नर्सरी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी गर्मी की छुट्टियों का मजा ले पाएंगे. वहीं कुछ शिक्षक ऐसा भी सोच रहे हैं कि अबकी बार गर्मी की छुट्टियां 1 जून की बजाय 25 मई से ही शुरू हो सकती है.

क्या 25 मई से शुरू हो सकती है गर्मियों की छुट्टियां 

25 May से विभाग ने कुछ टीचरों की ट्रेनिंग भी रखी हुई है, मगर उस ट्रेनिंग का छुट्टियों से कोई भी लेना देना नहीं है. प्रदेश में गर्मी की छुट्टियां 1 June से ही शुरू होगी. इस दौरान छठी कक्षा से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को होमवर्क दिया जाएगा, ताकि वह छुट्टियों में Homework पूरा कर सके. मगर गर्मी की छुट्टियों में किसी भी कक्षा की कक्षाएं लगाने का अबकी बार शिक्षा विभाग का कोई भी इरादा नहीं है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे