नौकरीचंडीगढ़

Chandigarh Police Jobs: चंडीगढ़ पुलिस में 700 पदों पर भर्ती को मिली हरी झंडी, अगले सप्ताह से शुरू होगी प्रकिया

चंडीगढ़ :- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. कई युवाओं का सपना होता है कि वह पुलिस में जाकर देश की सेवा करें. इसी के चलते आपको बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस में लंबे समय के बाद कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होने जा रही है. UT प्रशासन ने 700 कांस्टेबल को भर्ती करने के लिए अनुमति दी है. चंडीगढ़ पुलिस आने वाले एक दो दिन में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को Start करेगा.

Police 1

कल जारी होगी अधिसूचना

यह भर्ती सेंट्रल सर्विस रूल (Central Service Rules) के तहत की जाएगी. शनिवार यानि कल पुलिस Department की ओर से कांस्टेबल भर्ती का Notification जारी किया जाएगा. इन पदों पर Apply करने के लिए उम्मीदवारों को 1 महीने का वक्त दिया जाएगा. अभी हाल ही में यूटी Advisor की अध्यक्षता में डीजीपी के साथ Meeting हुई है. जिसमें भर्ती प्रक्रिया को रिकार्ड समय में पूरा करने का Target Set किया गया है. जिन भी उम्मीदवारों को इस भर्ती के जरिये चुना जाएगा उन्हें October में Training के लिए भेजा जाएगा.

18-25 वर्ष के युवा कर सकते है Apply

केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत 2024 आम चुनाव से पहले चंडीगढ़ पुलिस में लगभग एक हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती हो जाएगी. 2018 के बाद अब पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती होगी. 18 से 25 वर्ष के आयु वर्ग के युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे और महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत पद आरक्षित रहेंगे. सामान्य कांस्टेबल के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं होगी.

180 आइटी एक्सपर्ट कास्टेबल भी किये जायेंगे भर्ती

कास्टेबल भर्ती में खेल कोटे की सीटों पर भी आवेदकों को नियुक्त किया जाएगा. लगभग 50 पदों को National और International लेवल के Players से भरा जाएगा. यह भर्ती जनरल भर्ती से अलग होगी लेकिन भर्ती प्रक्रिया साथ- साथ चलेगी. चंडीगढ़ पुलिस में Constable IT का अलग से कैडर बनाने की Planning की जा रही है. 180 आइटी एक्सपर्ट  कास्टेबल भर्ती किये जायेंगे जो कि यूटी पुलिस के IT System की कमान संभालेंगे. कांस्टेबल आइटी विंग के लिए शैक्षणिक योग्यता B. Tech की डिग्री होने की संभावना है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे