2000 Rupees Note: देर शाम RBI ने बंद किया 2000 का नोट, 500 रूपए के नोट रखने वाले भी अभी कर ले ये काम
नई दिल्ली :- केंद्र सरकार की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया है. आप सब के लिए ये Update जानना बेहद जरूरी है. जैसा कि आप सभी जानते है साल 2016 में सरकार की तरफ से नोटबंदी की गई थी. इस नोटबंदी में 1000 और 500 के नोटों को बंद कर दिया गया था और इनके स्थान पर 2000 रुपए का नया (2000 Rupees Note) नोट जारी किया गया था. सरकार ने आमजन को नोट बदलवाने का वक़्त भी दिया था जिसमें वह बैंक की किसी भी ब्रांच में जाकर अपने 1000 और 500 के नोट बदला सकते थे. अब एक बार फिर से इसी प्रकार का एक फैसला लिया गया है.

30 सितम्बर तक किसी भी Branch में बदलवा सकते है नोट
ज़ी हाँ आपको बता दें कि अब केंद्र सरकार ने 2000 रुपये के नोट को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. केंद्र सरकार अब 2000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर कर रहा है. रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि इसका लीगल टेंडर तो रहेगा, लेकिन इसको Circulation से बाहर कर दिया जाएगा. यदि आपके पास भी 2000 रुपये के नोट रखें हुए हैं तो आप इसको 30 सितंबर तक इन्हें बैंक में बदलवा सकते हैं.
क्लीन नोट पॉलिसी के तहत लिया गया फैसला
आरबीआई ने देश के सभी बैंकों को सलाह दी है कि 2000 रुपये मूल्य के नोटों को तुरंत प्रभाव से जारी करना बंद कर दिया जाएगा. आरबीआई द्वारा क्लीन नोट पॉलिसी (Clean Note Policy) के तहत यह Decision लिया गया है. सरकार की तरफ से साल 2016 में हुई नोटबंदी के बाद में 2000 रुपये के नोटों को शुरू किया गया था. PTI ने ऑफिशियल ट्वीट में लिखा है कि आरबीआई 2,000 रुपये के नोटों (2000 Rupees Note) को चलन से बाहर करेगा. यह नोट 30 सितंबर तक कानूनी रूप से Legal माने जायेंगे.
2019 से 23 तक नहीं छपा एक भी नोट
RBI के अनुसार , 23 मई 2023 के बाद से आप एक बार में Maximum 20 हजार रुपये तक के नोटों को बदल सकते हैं. बैंक के अन्य कार्यों पर कोई प्रभाव न हो इसी कारण RBI ने यह फैसला लिया है. 8 नवंबर 2016 में हुई नोटबंदी के बाद में सरकार ने 500 और 2000 रुपये के नए नोटों की छपाई शुरू की थी. नोटबंदी के बाद में 2000 रुपये के नोट Market में आए थे, लेकिन पिछले कुछ वक़्त से आरबीआई ने 2000 रुपये के नोटों (2000 Rupees Note) को छापना बंद कर दिया था. आपको बता दें कि Financial Year 2019 से लेकर 2023 तक एक भी 2000 रुपये का नोट नहीं छपा है.
नोट बदलवाने के लिए होगी Special Window
आरबीआई की Guidelines के अनुसार , बैंकों में 2000 के नोट बदलने के लिए अलग से स्पेशल विंडो (Special Window) होंगी, जहां आप सरलता से 2000 के नोट बदल सकेंगे. एक अनुमान के अनुसार वर्तमान समय में 3 लाख 62 हजार करोड़ 2,000 के नोट चलन में हैं. अब देखना होगा कि बैंक में सारे नोट वापस आते हैं अथवा नहीं. फिलहाल सबको 23 सितम्बर की तारीख याद रखनी होगी और इससे पहले अपने नोट बैंक से Exchange करवाने होंगे.
