Kaushal Rojgar Nigam: HKRN में सेलेक्ट हुए दो हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के साथ हो रहा मजाक, अभी तक ना मिला ऑफर लेटर ना जोइनिंग
चंडीगढ़ :- हरियाणा में Kaushal Rojgar Nigam के माध्यम से चयनित 2069 उम्मीदवार पिछले साढे 5 महीनों से कार्यालय के चक्कर लगा रहे है. बता दें कि 2069 अभ्यर्थियों को ना तो ऑफर लेटर मिले हैं और ना ही उनकी अभी तक नियुक्ति हुई है. इसके लिए अभ्यर्थी लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं. शुक्रवार को चयनित अभ्यर्थी ने CM आवास और शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश खुल्लर को ज्ञापन सौंपा.

साढ़े 5 महीने से कर रहे हैं ऑफर लेटर का इंतजार
राजेश खुल्लर ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिलाते हुए कहा कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करवाया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि उनका चयन 2 December 2022 को हुआ था. इसके लिए उनके पास कौशल रोजगार निगम से संदेश भी आया था, लेकिन आज तक न तो उनको Offer Letters दिए गए हैं और ना ही उन्हें नियुक्ति मिली है. बार-बार मामलों को लटकाया जा रहा है. वहीं शिक्षा विभाग की तरफ से भी स्कूलों में खाली पदों का विवरण नहीं देने को लेकर निगम की तरफ से इनको नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए हैं.
शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन
पिछले साढ़े 5 महीनों से चयनित अभ्यर्थी निजी स्कूलों की नौकरी भी छोड़ चुके हैं. जींद के दीपक कालीरमन, सुरेंद्र कुमार, पवन जांगड़ा, अमन कुमार आदि ने मुख्यमंत्री आवास पर ज्ञापन सौंपा. साथ ही शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश खुल्लर के सामने अपनी समस्याएं रखी. उन्हें आश्वासन दिलाया गया कि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं के समाधान पर विचार किया जाएगा.

