Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में अगले दो दिन हीट वेव का अलर्ट जारी, यहाँ से चेक करे जिलों के नाम
चंडीगढ़, Haryana Weather Update :– हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. जहां पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बरसात देखने को मिल रही थी. जिस वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत (Haryana Weather Update) मिली हुई थी.अब मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिला है. Temperature में लगातार वृद्धि हो रही है जिस वजह से गर्मी लोगों को परेशान कर रही है.

जानिये हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम
मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. इस पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा के कुछ जिलों में आने वाले दो-तीन दिन Heat Wave यानि की गर्म हवाए चल सकती है. चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल आदि जिलों में Heat Wave Alert जारी किया गया है. इन जिलों में आने वाले दो-तीन दिनों तक तेज गर्म हवाएं चलने की वजह से Temperature में वृद्धि देखने को मिलेगी.
आज चल सकती है इन जिलों में तेज हवाएं
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आज हरियाणा (Today Haryana Weather Update) के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, रोहतक, सोनीपत आदि जिलों में हीट वेव चल सकती है. गर्म हवाओं की वजह से प्रदेश के इन जिलों के लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. तापमान में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है.
WEATHER WARNINGS #HARYANA dated 20.05.2023 pic.twitter.com/yV8heeIxWT
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) May 20, 2023

