Haryana Prisoner Family Pension: हरियाणा में कैदियों और बच्चो को भी मिलेगी पेंशन, इस तरह कर सकते है आवेदन
चंडीगढ़, Haryana Prisoner Family Pension :- हरियाणा में जाने अनजाने में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर जेल में सजा काट रहे कैदियों के परिवार के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से बड़ी घोषणा की गई है. प्रदेश Government की तरफ से ऐसे लोगों को सामाजिक पेंशन देने का फैसला लिया गया है हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जो कैदियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देगा.

कैदियों को हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा
बता दें कि कैदियों की पत्नियों को 2750 रुपए व 21 साल से कम उम्र के दो संतानों को प्रति बच्चा 1850 रूपये प्रति महीना पेंशन के रूप में दिए जाएंगे. इस फैसले के बाद पत्नी 2750 रूपये व दो नाबालिग बच्चे 3700 रुपए पेंशन पाने के हकदार होंगे. सरकार की तरफ से उम्र कैद की सजा पा चुके व्यक्तियों की पत्नी तथा उनके दो नाबालिक बच्चों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने का ऐलान किया गया है.
इस प्रकार कर सकते हैं आवेदन
सरकार की तरफ से इस प्रपोजल को तैयार करके, तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है. महिलाएं जरूरी कागजात लेकर CSC Center पर जाकर अपनी तथा नाबालिक बच्चों की पेंशन के लिए समाज कल्याण विभाग के माध्यम से आवेदन कर सकती है. इसके बाद नियमानुसार उसकी आय तथा उसके बच्चे की पेंशन खाते में डाल दी जाएगी, इससे उनके भरण-पोषण में सहायता मिलेगी.

