Haryana Weather: कल से फिर करवट लेगा हरियाणा का मौसम, लगातार कई दिन तेज बारिश की भविष्यवाणी
चंडीगढ़, Haryana Weather :- पिछले दो-तीन दिनों से गर्मी लोगों को काफी परेशान कर रही है, Temperature में लगातार वृद्धि हो रही है. जिस वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना (Haryana Weather Update) भी मुश्किल हो गया है. सुबह 9:00 बजे ही तेज धूप हो जाती है, उसके बाद शाम 5:00 बजे तक भी धूप रहती है. पिछले काफी समय से हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. अब एक बार फिर से Haryana के मौसम में आज से बदलाव देखने को मिलेगा.

आज से होगा Haryana Weather में बदलाव
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अध्यक्ष मदनलाल खीचड़ ने मौसम के बारे में पूर्वानुमान जारी किया. जिसके अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की (Today Weather Update) वजह से राज्य में 22 May से मौसम में एक बार फिर से बदलाव आने तथा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने की वजह से 23 May रात्रि और 24 मई को राज्य के उत्तर पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में गरज चमक तथा हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की जा सकती है
25 मई से इन इलाकों में होगी तेज बारिश
25 May से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की भी संभावना बन रही है जिस वजह से 26 May से 28 May के बीच राज्य के अधिकतर हिस्सों में बादलवाई व तेज हवाओं के साथ हल्की से (Haryana Rain Update) मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. इसके विपरीत, कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है. इस दौरान दिन के Temperature में गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम में बदलाव की वजह से लोगों को फिर से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती हैं.

