गोल्ड रेट

Gold Price: सर्राफा बाजार में सोना खरीदने को लेकर मची अफरा- तफरी, 71 हजार के रेट पर भी धड़ल्ले से खरीद रहे लोग

नई दिल्ली, Gold Price :- अभी कुछ दिन पहले ही केंद्रीय बैंक की तरफ से 2000 रूपये के नोट को लेकर बड़ा फैसला किया गया था. अब इस फैसले का प्रभाव भी दिखाई देने लगा है. बता दे कि दो हजार रूपये के नोट को चलन से बाहर करने के केंद्रीय बैंक के फैसले के बाद अब लोग नोटों को घरों से निकालने लगे है. इसी वजह से अब लोग 10 से 15 फीसदी महंगे भाव पर सोना खरीदने को भी मजबूर हो गए हैं. 60 हजार रूपये प्रति 10 ग्राम का सोना इस समय 65 हजार से 70 हजार रूपये के भाव पर भी बिक रहा है.

Gold Rate in Hindi आज का गोल्ड रेट, आज का सोने का भाव

10 से 15 महंगा बिक रहा है गोल्ड

गुजरात, मुंबई, कोलकाता से लेकर हर शहरों में यही हाल है.ज्वेलरी संगठनों के अनुसार पिछले 2 दिनों से ग्राहक को जानो नियमों के कारण 2000 रूपये के नोटों के बदले जाने की वास्तविक खरीद कम रही है. हालांकि कुछ ज्वेलर्स 2000 रूपये के नोट से खरीदे जाने वाले सोने पर 10 से 15 फ़ीसदी ज्यादा भाव भी वसूल कर रहे हैं. पीएनजी ज्वेलर्स के चेयरमैन सौरभ गाडगिल ने कहा कि यह काम सिर्फ असंगठित क्षेत्र के कारोबारी कर रहे हैं. संगठित क्षेत्र के कारोबारी यह काम नहीं कर सकते हैं.

शोरूम में लगी हुई है ग्राहकों की भीड़ 

ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसलिंग के चेयरमैन सैयम मेहरा ने कहा कि 2000 रूपये के नोटों के बदले सोना या चांदी खरीदने को लेकर काफी पूछताछ की जा रही है, इसी वजह से शनिवार को काफी संख्या में ग्राहक शोरूम में भी दिखाई दिए. हालांकि सख्त केवाईसी नियमों की वजह से वास्तविक खरीदारी कम ही हुई है. कारोबारियों ने कहा कि ग्राहकों का रुझान अब डिजिटल की तरफ ज्यादा है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे