नई दिल्ली

Indian Railway: इन 3 तरीकों से ऑनलाइन डाउनलोड करें Train टिकट, यहां से देखें पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली :- डिजिटल के इस दौर में ज्यादा से ज्यादा डिजिटल माध्यमों का प्रयोग किया जा रहा है. बच्चों की शिक्षा से लेकर खाना Order करने और Train की Ticket बुकिंग तक का कार्य Online माध्यम से किया जा रहा है. डिजिटल के इस दौर को देखते हुए IRCTC ने भी अपनी विभिन्न सेवाओं को Online कर दिया है. प्रतिदिन लाखों यात्री ट्रेनो में यात्रा करते हैं, जिस वजह से स्टेशन पर भीड़भाड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, और टिकट लेने के लिए भी बड़ी- बड़ी लाइनों में लगना पड़ जाता है जिस कारण लोगों को टिकट खरीदने में परेशानी होती है.

train ticket

ऑनलाइन होगी टिकट बुक और डाउनलोड

यात्रियों को टिकट लेने के लिए बड़ी-बड़ी लाइनों में ना लगना पड़े इसलिए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन की Ticket बुकिंग करने और डाउनलोड करने के लिए Special वेबसाइट बनाई है. इस वेबसाइट पर यात्री घर बैठे टिकट बुकिंग और डाउनलोड कर सकते हैं. इस तरह यात्री स्टेशन पर जाकर सीधे ट्रेन में बैठ सकते हैं, और यात्रीगण बड़ी- बड़ी लाइनों में खड़े होने से बच जाएंगे.

UTS App से Ticket बुकिंग करने के Steps

सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से IRCTC का UTS एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा. इसके बाद Book Ticket Menu और नॉर्मल बुकिंग के ऑप्शन पर Click करना होगा, और फिर आवश्यकतानुसार गंतव्य विवरण का चयन करें. इसके बाद टिकट का चयन करना होगा, और फिर Online तरीके से ही रुपये का भुगतान करना होगा. उसके बाद आपको टिकट मिल जाएगी.

Online ट्रेन टिकट डाउनलोड करने के Steps

  • सबसे पहले भारतीय रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in खोले
  • इसके बाद यात्री का नाम, Password और कैप्चा कोड भरे
  • इसके बाद Booked Ticket History के ऑप्शन का चयन करें
  • फिर आप PNR नंबर के माध्यम से अपनी टिकट की पहचान कर सकते हैं और टिकट डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट भी ले सकते है.

QR कोड के माध्यम से टिकट डाउनलोड करने का तरीका

  • सबसे पहले UTS ऐप पर जाएं
  • इसके बाद UTS ऐप्प पर Book टिकट Menu का विकल्प खोले
  • इसके बाद QR बुकिंग का विकल्प का चयन करें
  • इसके बाद रेलवे स्टेशन पर स्थित QR कोड को स्कैन करें
  • फिर गंतव्य स्थान को चुने और अन्य विवरण भरे
  • टिकट जनरेट करने के लिए ऑनलाइन भुगतान करें और टिकट डाउनलोड कर ले.

 

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे