योजना

PM Kisan योजना की 14वीं किस्त को लेकर आया नया अपडेट, आज ही करा लें ये जरूरी काम, नहीं तो करते रह जाएंगे इंतजार

नई दिल्ली, PM Kisan Scheme :- केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक सहायता के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई हुई है. इन्ही योजनाओं में से एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PMKSNY) है. इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों को 2000- 2000 रूपये 3 किस्तों के रूप में किसानों के खातों में जमा करवाती है. इस तरह केंद्र सरकार किसानों को वर्ष में 6000 की राशि उपलब्ध करवाती है. फिलहाल किसानों के खातों में 13 किस्तों की राशि पहुंच चुकी है. अब किसानों को 14वी किस्त आने का इंतजार है.

kisan 2

14वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान 

14वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए सरकार के तरफ से बड़ी खबर आई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी Month के अंतिम सप्ताह तक 14वीं किस्त की राशि किसानों के खातों में भेज दी जाएगी. कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनके Account में अभी तक 13वीं किस्त के पैसे नहीं पहुंच पाए है क्योंकि सरकार ने किसानों के लिए कुछ नियम बनाए थे, जिन- जिन किसानों ने उन नियमों का पालन नहीं किया, केवल उन्हीं किसानों की किस्त के रुपए अटके हुए हैं. यदि आप भी यह कार्य पूरे कर लेते हैं तो सरकार दोनों किस्तों की राशि एक साथ आपके Account में भेज सकती है.

किसानों के लिए E-KYC करवाना जरूरी  

केंद्र सरकार द्वारा करीब 2 वर्ष पहले E-KYC की शुरुआत की गई थी, ताकि योजना में हो रहे फर्जीवाड़े को रोका जा सके. सरकार के दिशा निर्देशो को अनदेखा करते हुए बहुत सारे किसानों ने अभी तक E-KYC नहीं करवाई है. जिन जिन किसानों ने E-KYC नहीं करवाई केवल उन्हीं किसानों के खाते में 13वीं किस्त के रुपए नहीं पहुंच पाए. इसके अलावा दूसरा कारण यह भी था कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानो को भूलेख सत्यापन करवाना भी अनिवार्य है. लेकिन अभी तक कुछ किसानों ने भूलेख सत्यापन नहीं करवाया है. जिन- जिन किसानों ने अभी तक E-KYC और भूलेख सत्यापन नहीं करवाया है वह जल्द से जल्द यह दोनों कार्य करवा ले वरना उन्हें आगे मिलने वाली किस्तों का लाभ नहीं मिल पाएगा.

करीब 2 करोड किसान रह गए 13वीं किस्त से वंचित

PM नरेंद्र मोदी ने 27 फरवरी 2023 को योजना के तहत करीब 10 करोड किसानों के Account में 13वीं किस्त के रुपए भेजे थे. इसके बावजूद करीब 2 करोड़ किसान ऐसे थे जिनके खातों में अभी तक 13वीं किस्त की राशि नहीं पहुंची है. किसान 13वीं और 14वीं किस्त की राशि का लाभ लेने के लिए जल्द से जल्द भू- सत्यापन और ई- केवाईसी अवश्य करवा ले, क्योंकि सरकार इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक 14वीं किस्त की राशि आपके खातों में भेज सकती है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे