नौकरीHaryana News

Haryana News Today: हरियाणा कौशल मिशन में बड़े फर्जीवाड़े के बाद जगी सरकार, अब उठाया जायेगा ये बड़ा कदम

चंडीगढ़ :- हरियाणा कौशल विकास मिशन में सामने आए रिश्वतकांड और फर्जीवाड़े कों देखते हुए सरकार ने सख्त रवैया अपनाया है. इस खुलासे के बाद अब हरियाणा सरकार ने मिशन में सुधार लाने की Process शुरू की है. खुफिया विभाग की तरफ से मिशन में फर्जीवाड़े और खामियों को लेकर पूरी रिपोर्ट बनाई जा चुकी है. इसी रिपोर्ट के आधार पर अब प्रदेश में चल रहे सभी 200 Training Centers पर CCTV लगाए जाएंगे और दोबारा से प्रशिक्षणार्थियों और स्टाफ की बायोमीट्रिक हाजिरी की शुरुआत की जाएगी.

Haryana Government

11 मई को की थी छापेमारी 

यह हाजिरी आधार से Link होगी, ताकि कोई और किसी और व्यक्ति की हाजिरी ना लगा सके. मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने 11 मई को पूरे हरियाणा के प्रशिक्षण केंद्रों में छापेमारी की थी और रिपोर्ट Ready की थी. प्रशिक्षण केंद्रों में भारी संख्या में कमियाँ सामने आई है. इन खामियों की पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने पेश की गई. Report के साथ ही खुफिया विभाग ने सुधार के लिए परामर्श भी साझा किये. उन्हीं सुझावों के तहत अब मिशन में फर्जीवाड़ा और गड़बड़ियों को रोकने की तैयारी शुरू हो चुकी है.

विवेक अग्रवाल को दी गई है मिशन की जिम्मेदारी

जैसा कि आप सभी जानते हैं आईएएस विजय दहिया को भ्रष्टाचार मामले में घिरने के बाद विभाग से हटा दिया गया और अब आईआरएस विवेक अग्रवाल को मिशन की बागडोर दी गई है. मिशन निदेशक भी सुधार को लेकर अधिकारियों के साथ मीटिंग ले चुके हैं. फिलहाल सरकार हरियाणा कौशल रोजगार मिशन में आई फर्जीवाड़े को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है.

छापेमारी के दौरान मिली यह कमियां

  • 35 प्रशिक्षण केंद्रों पर 6500 में से मात्र 1200 प्रशिक्षणार्थी मिले थे
  • Online List और Center में Training करने वाले अलग
  • बायोमीट्रिक हाजिरी मिली बंद, मैनुअली हाजिरी से हो रहा काम कई जगह नहीं मिले रजिस्टर.
  • केंद्रों पर अध्ययन सामग्री और पूरे संसाधन भी उपलब्ध नहीं.

ये बनाये गए है नए प्रावधान 

  • सभी सेंटरों पर लगाए जायेंगे CCTV कैमरे.
  • मुख्यालय स्तर पर भी Connect होंगे ये कैमरे.
  • मुख्यालय और जिला स्तर पर बनाई जाएगी मॉनिटरिंग सेल.
  • प्रशिक्षणार्थियों और स्टाफ की होगी  बायोमीट्रिक हाज़िरी.
  • बायोमीट्रिक को आधार से लिंक किया जाएगा.

ट्रेनिंग सेंटर की कार्यप्रणाली में किया जाएगा सुधार 

हरियाणा कौशल विकास मिशन के निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्रों की कार्यप्रणाली में और सुधार के लिए लगातार कोशिश हो रही है. इसके तहत सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और उनको Head Office से जोड़ा जाएगा, ताकि किसी भी प्रशिक्षण केंद्र का प्रशिक्षण Live देखा जा सके. इसके अलावा, सेंटरों में प्रशिक्षणार्थियों और स्टाफ की हाजिरी बायोमीट्रिक से होगी और यह आधार से Link की जाएगी.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे