New Rules In June 2023: 1 जून से हो जाएं तैयार होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर सीधा होगा असर
नई दिल्ली :- आने वाले कुछ दिनों में जून महीना शुरू होने जा रहा है. जैसा कि आप सभी जानते हैं नया महीना शुरू होते ही महीने की 1 तारीख को कुछ नियम बदले जाते हैं. इसी क्रम में 1 June को भी कुछ नियमों में बदलाव होने जा रहा है. ये बदले हुए Rules और बदलाव आम आदमी की जेब और जीवन को सीधे तौर पर प्रभावित करते है. आइये आपको इन Changes के बारे में विस्तारपूर्वक सारी जानकारी देते है.

गैस सिलेंडर के दाम होंगे प्रभावित
जैसा कि आप सभी जानते हैं हर माह की शुरुआत होने पर रसोई गैस सिलेंडर के नए दाम जारी किए जाते हैं. गैस कंपनियों की तरफ से अप्रैल और मई महीने में 19 किलो वाले Commercial LPG सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी. हालांकि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम March महीने से ज्यों के त्यों बने हुए है. मार्च 2023 में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाए गए थे. अब सबकी नजर इस पर रहेगी कि आने वाले महीने में गैस सिलेंडर की कीमत पर क्या Effect होने वाला है.
CNG -PNG Rates में होगा ये बदलाव
हर महीने की 1 तारीख या पहले Week से PNG-CNG के दामों में भी फेरबदल होता है. पेट्रोलियम कंपनियां दिल्ली और मुंबई में इनके Rate रिवाइज करती हैं. इस बार भी इनके दाम बदल सकते है. अप्रैल Month में दिल्ली-एनसीआर (CNG PNG Price in Delhi) में इनकी कीमत कम हुई थी, जबकि मई में यह Constant थी. हालांकि अब जून में CNG- PNG के Rate क्या रहने वाले हैं इसका पता तो 1 तारीख को ही चलेगा.
इलेक्ट्रिक वाहन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
आने वाली 1 जून से इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर मिलने वाली Subsidy राशि को कम कर दिया गया है. यदि आप जून में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर दी जाने वाली सब्सिडी राशि को 15 हजार रुपये प्रति kWh से 10 हजार रुपये प्रति kWh किया है. सरकार का यह आदेश 1 जून 2023 से प्रभावी हो जाएगा. इसका सीधा अर्थ है कि सब्सिडी घटने से अब Electric बाइक या स्कूटर खरीदने पर 25- 30 हजार रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं.
