फाइनेंसनई दिल्ली

RBI का करोड़ों ग्राहकों को अलर्ट, बैंक जाने से पहले जान लें ये जरूरी चीज़

नई दिल्ली :- भारत में सभी बैंकों की हॉलिडे लिस्ट RBI द्वारा जारी की जाती है. आने वाले दिनों में अगर आपका भी बैंक जाने का प्लान है तो एक बार रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गई जानकारी को देख ले. आने वाले हफ्ते में लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे. इन 3 दिनों में आप ऑनलाइन बैंकिंग की सहायता से घर बैठे अपना काम पूरा कर सकते हैं. लेकिन ऐसे में आप आरबीआई की ओर से जारी की गई लिस्ट जरूर चेक कर ले.

bank holiday news

फरवरी महीने में 10 दिन रहेंगे बैंक बंद

आने वाले दिनों में अगर आपको बैंक में कुछ काम है तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से एक बड़ी जानकारी हासिल हुई है. रिजर्व बैंक ने बताया है कि बैंक जाने से पहले ग्राहक को एक बार जरूरी लिस्ट चेक कर लेनी चाहिए. फरवरी महीने में केवल 28 दिन होते हैं और इसमें से 10 दिन बैंक बंद रहेंगे. आने वाले हफ्ते में लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे.

ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा का उठा सकते हैं फायदा

सभी बैंकों की हॉलिडे लिस्ट रिजर्व बैंक द्वारा जारी की जाती है. फरवरी महीने की हॉलिडे लिस्ट भी रिजर्व बैंक ने पहले ही जारी कर दी है, जिससे कि ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक फरवरी में 10 दिन तक बैंक बंद रहेंगे. लेकिन इन सबके बीच में आप Online लेनदेन का फायदा घर बैठे उठा सकते है.

किस किस दिन बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई द्वारा फरवरी महीने की हॉलिडे लिस्ट जारी की गई है आइए देखते हैं किस-कस दिन रहेंगे बैंक बंद

  • 15 फरवरी 2023 – Lui-Ngai-Ni की वजह से इंफाल के बैक बंद रहेंगे
  • 18 फरवरी 2023 – महाशिवरात्रि की वजह से अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.
  • 19 फरवरी, 2023 – रविवार की वजह से पूरे भारत के बैंक बंद रहेंगे
  • 20 फरवरी, 2023 – स्टेट डे की वजह से आइजॉल में बैंक बंद रहेंगे
  • 21 फरवरी, 2023 – लोसार की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे
  • 25 फरवरी, 2023 – चौथे शनिवार की वजह से पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
  • 26 फरवरी, 2023 – रविवार की वजह से पूरे भारत के बैंक बंद रहेंगे

Reserve Bank की ऑफिशल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं हॉलिडे लिस्ट

अगर आपको बैंकों की छुट्टी के बारे में और भी ज्यादा जानकारी लेनी है तो आप रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिशियल लिंक https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर जाकर चेक कर सकते हैं. इस लिंक पर आप को हर महीने हर राज्य के बैंक की छुट्टी के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी.

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे