PNB Bank: पंजाब नैशनल बैंक के ग्राहकों की बल्ले- बल्ले, अब घर बैठे फ्री मिलेगी ये बड़ी सुविधा
नई दिल्ली, PNB Online Scheme :- डिजिटलाइजेशन के दौर में अधिकतर काम डिजिटल माध्यमो के द्वारा Online तरीके से किए जा रहे हैं. आज मनुष्य कामकाज में इतना व्यस्त हो गया है कि उसके पास अपने पर्सनल कार्य करवाने के लिए समय ही नहीं है. PNB बैंक ऐसा बैंक है जो समय- समय पर अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन योजनाएं ला रहा है. समय की कमी के चलते नागरिकों को लाइनों में ना लगना पड़े इसके लिए PNB ने Online सेवा लागू की है. PNB ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि अब नागरिक घर बैठे ही वीडियो कॉल के माध्यम से बैंक अकाउंट खुलवा सकते हैं.

ऑनलाइन खाता खुलवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
ट्वीट के साथ ही PNB ने एक लिंक http://onlinesb.pnbindia.in भी जारी किया है. इस लिंक पर Click करके सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए आप आसानी से अकाउंट खोल सकते हैं. खाता खुलवाने के लिए आपके पास इंटरनेट एक्सेस, ईमेल आईडी, Aadhar कार्ड नंबर, पैन कार्ड, सिग्नेचर के लिए सफेद पेपर और काला या नीला पेन और Mobile नंबर अवश्य होना चाहिए. मोबाइल पर OTP आने के बाद ही आपका वैलिडेशन होगा. इसके अलावा आपकी प्रोफेशनल एक्टिविटी के लिए आपके पास जरूरी दस्तावेज होना भी आवश्यक है. इसके अलावा ब्राउज़र में अपनी लोकेशन ऑन रखें ताकि वीडियो KYC के जरिए आप ऑनलाइन अकाउंट खोल सके.
खाता खुलवाने का Process
- ऑनलाइन खाता खुलवाने के लिए सबसे पहले पीएनबी द्वारा जारी लिंक पर जाएं
- अकाउंट खोलने के लिए सबसे पहले बैंकिंग अकाउंट के ऑप्शन में से एक को सेलेक्ट करना है जिसमें आप Account ओपन करना चाहते हैं।
- इसके बाद आईडेंटिटी चेक में मोबाइल नंबर, Aadhar नंबर और पैन नंबर संबंधी जानकारी भरे।
- इसके बाद अपनी सारी व्यक्तिगत जानकारी भरे और बैंक की सर्विस को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद वीडियो kYC को पूरा करें, ताकि आप अकाउंट के सारे फीचर्स का लाभ उठा पाए।
ऑनलाइन खाता खुलवाने के फायदे
Online खाता खुलवाने से आपको बहुत सारे फायदे मिलते हैं. Online खाता खुलवाते समय आपका पैन कार्ड और आधार कार्ड नंबर तुरंत वैलिडेशन हो जाता है, जिस वजह से समय की बचत होती है. इसमें आप वीडियो के जरिए तुरंत KYC का लाभ ले सकते हैं. बैंक आपको ओटीपी के जरिए केवाईसी की सुविधा देता है। यह सर्विस बैंक की ऑफलाइन KYC से आसान होती है. इसमें आपके पास ई- स्टेटमेंट, Check बुक, डेबिट कार्ड जैसे कई विकल्प मौजूद होते हैं.
