Haryana Weather: हरियाणा में फिर से सक्रिय हुआ एक और पश्चिमी विक्षोभ, इस दिन फिर से भारी बारिश का अलर्ट
चंडीगढ़ :- हरियाणा में पिछले काफी दिनों से मौसम (Haryana Weather) परिवर्तनशील बना हुआ है. गर्मी से भी लोगों को राहत मिली हुई है. उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में आज एक और नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो सकता है. नौतपा के चौथे दिन भी तापमान में कमी दर्ज की गई. सुबह फतेहाबाद जिले में हल्की बारिश दर्ज की गई, हालांकि दोपहर बाद मौसम बदला हुआ नजर आया. कई स्थानों पर तेज धूल भरी हवाएं चली. इस दौरान Maximum Temperature 33 से 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

31 मई तक हरियाणा में होगी झमाझम बरसात
मौसम विभाग की तरफ से भी मौसम को लेकर येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग (Haryana Weather Update) की तरफ से जारी किए गए अलर्ट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से 31 May तक हरियाणा में तेज बरसात हो सकती है. हरियाणा एनसीआर व दिल्ली में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है, उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं.
लगातार सक्रिय हो रहे हैं पश्चिमी विक्षोभ
जैसे ही एक पश्चिमी विक्षोभ आगे निकलता है, तो उसके पीछे एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाता है. जिस वजह से हरियाणा व दिल्ली में पिछले 15 दिनों से मौसम में बदलाव देखने को (Today Weather Update) मिल रहा है. इन दिनों हरियाणा व दिल्ली का मौसम काफी सुहावना बना हुआ है, लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. इस दौरान तेज गति से हवाए, हल्की से मध्यम बरसात और कुछ स्थानों पर तो ओलावृष्टि की गतिविधियां भी दर्ज की गई.
जून में कैसा रहेगा मौसम
मौसम में बदलाव की वजह से Temperature में भी गिरावट दर्ज की गई है. इस दौरान कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाए भी चली. जून के पहले सप्ताह में भी एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना बन रही है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तरी मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा व दिल्ली में भी प्री मॉनसून गतिविधियां जारी रहेगी.

