योजना

Haryana Solar Pump Online Apply: हरियाणा मे जल्द शुरू होंगे सोलर वॉटर पंप के फॉर्म, यहाँ से चेक करें पूरी डिटेल्स

चंडीगढ़, Haryana Solar Pump Online Apply :- जैसा कि आपको पता है कि हरियाणा सरकार की तरफ से सरल पोर्टल के माध्यम से प्रधानमंत्री कुसुम योजना चलाई जा रही है. इसके जरिए Haryana New and Renewable Energy विभाग की तरफ से 3293 सोलर पंप लगवाने के लिए Online आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. बता दे कि सभी इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए जल्द ही आवेदन कर सकेंगे. यदि आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार आप आसानी से इसके लिए आवेदन कर पाएंगे.

Solar Pump

कल से शुरू हो रहे हैं फॉर्म (Haryana Solar Pump Application Form)

इस योजना के अंतर्गत सभी योग्य किसानों को Solar Water Pump लगवाने पर 75 परसेंट की सब्सिडी भी दी जाएगी. पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इस योजना में सोलर पंप लगाने के लिए किसानों का चयन किया जाएगा.

केवल यही उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है.
  • आवेदक के नाम पर बिजली पंप का कनेक्शन नहीं होना चाहिए.
  • आवेदक इस योजना का लाभ तभी ले पाएंगे, जब उनके नाम पर कृषि भूमि की जमाबंदी या फर्द होगी.
  • किसान, गौशाला, जल उपयोक्ता संगठन व समुदाय / समूह आधारित सिंचाई समूह भी इस योजना के आवेदन के लिए पात्र है.
  • योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि आवेदक के खेत में सूक्ष्म सिंचाई पाइप लाइन स्थापित होने का प्रमाण या पंप लगाने से पहले स्थापित कर लेंगे इसका शपथ पत्र होना चाहिए.

इस प्रकार कर सकते हैं योजना के लिए आवेदन

  1. इसके लिए सबसे पहले आपको हरियाणा की ऑफिशल वेबसाइट Saralharyana.gov.in पर जाना होगा.
  2. यदि सरल हरियाणा पोर्टल पर आपका अकाउंट बना हुआ है तो आप लॉगिन करके आगे बढ़ जाए, नहीं तो पहले आपको नया अकाउंट Open करना होगा.
  3. जैसे ही आप लॉगिन करते हैं, आपको Left side पर मैंन्यू में Apply For Service का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  4. उसके बाद आपको View All Available Services पर Click करना है.
  5. जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपको हरियाणा सरकार की तरफ से चलाई जा रही सभी योजनाओं की List दिखाई देगी.
  6. अब आपको सर्च बार में जाकर Solar लिखकर सर्च करना होगा.
  7. उसके बाद आपको लिस्ट में Application for Solar Water Pumping Scheme का Option दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें.
  8. इसके बाद Next विंडो में आपको Farmer Declaration Form दिखाई देगा. इस फॉर्म को डाउनलोड कर लें और Proceed To Apply पर क्लिक करें.
  9. अब हरियाणा सोलर वॉटर पंप सिस्टम के लिए आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी फिल करे. इसके बाद आपका फॉर्म फिल हो जाएगा.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे