मौसम

Rain Alert: हरियाणा के इन जिलों में अगले तीन घंटो में होगी बारिश, यहाँ से चेक करे जिलों के नाम

चंडीगढ़ :- हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है. गर्मी से भी लोगों को काफी राहत मिली हुई है. हरियाणा में लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिस वजह से मौसम (Haryana Weather Update) में बदलाव देखने को मिल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बरसात दर्ज की जा सकती है.

barish

इन जिलों में होगी झमाझम बरसात  

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ व पंचकूला जिले के आसपास लगते इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात दर्ज की जा सकती है. साथ ही इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर (Today Rain Update) प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे