मौसम

Rain Alert: हरियाणा के इन 17 जिलों में अगले तीन घंटो में होगी बारिश और पड़ेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किए जिलों के नाम

हिसार, Weather Update :- हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिला रहा है. सुबह से मौसम काफी साफ था, अब अचानक मौसम ने करवट ली. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके अनुसार आने वाले 1-2 घंटों में हरियाणा के 17 जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है. कुछ जिलों में तो बरसात शुरू भी हो गई है.

barish 2

इन जिलों में बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि 

मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. इन 17 जिलों में गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, भिवानी, हिसार,  रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला आदि जिले शामिल है. इन सभी जिलों में 1-2 घंटों में तेज (Haryana Rain Update) बरसात देखने को मिलेगी. इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है. मौसम में अचानक हुए बदलाव की वजह से Temperature में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे