चंडीगढ़, CET Group D :- जैसा कि आप सभी जानते हैं हरियाणा के विभिन्न बोर्डों निगमों और विभागों में ग्रुप सी और डी के पदों को संयुक्त पात्रता परीक्षा यानी CET के जरिए भरा जाएगा. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से इन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. बीते नवंबर में ग्रुप सी के सीईटी का आयोजन हो चुका है बहरहाल अभी ग्रुप डी का सीईटी होना शेष है. ऐसे में बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है.

ग्रुप डी के लिए कर पाएंगे आवेदन
आपको बता दें कि Group D CET से जुड़ी हुई एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. कई दिनों से खबरें आ रही थी कि ग्रुप डी के पदों पर आवेदन करने के लिए Portal को एक बार फिर से खोला जाएगा. फिलहाल इसके लिए अधिकारिक नोटिस भी जारी हो चुका है. जो युवा पहले किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे या जिन्होंने आवेदन करते वक्त कुछ गलती कर दी थी, ऐसे उम्मीदवारों को आयोग की तरफ से यह मौका दिया गया है. ऐसे में लंबे वक्त से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ी खुशखबरी है कि आवेदन करने के लिए पोर्टल को खोला जाएगा.
13536 पदों पर की जानी है नियुक्तियां
पोर्टल खुलने के बाद उम्मीदवार 5 जून से इन पदों के लिए Online आवेदन कर पाएंगे. आपको बता दें कि Group D के लगभग 13 हज़ार 536 पदों पर नियुक्तियां की जानी है. ग्रुप डी के लिए होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा सितम्बर माह में होना प्रस्तावित है. आयोग का कहना है कि पहले ग्रुप सी भर्ती का Result जारी किया जाएगा और बाद में ग्रुप डी सीईटी होगा ताकि ग्रुप सी में असफल होने वाले उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग ले पाएंगे.
हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा में ग्रुप D के तहत लगभग 12000 पदों पर भर्ती होगी। आज HSSC ने ग्रुप D की भर्ती का नोटिफिकेशन और सिलेबस जारी कर दिया है। आगामी 6 महीनों के अंदर इस भर्ती को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।#HSSC #job #haryana pic.twitter.com/EzIcsYevkd
— Mewat Kal Aaj Kal (@mewatkalaajkal) May 30, 2023
CET Score से बनी मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा चयन
इच्छुक युवा 5 जून से 26 जून के बीच आवेदन कर पाएंगे. आपको बता दें कि ग्रुप डी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है. ग्रुप डी के पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को अलग से स्क्रीनिंग टेस्ट नहीं देना होगा बल्कि सी ई टी में आए Score के आधार पर ही Merit लिस्ट बनाई जाएगी और उम्मीदवारों को सीधा नियुक्ति दे दी जाएगी.

