मौसम

Haryana Weather: हरियाणा में 36 साल बाद मई रहा सबसे ठंडा, 3 जून से दोबारा शुरू होगा गर्मी का दौर

चंडीगढ़, Haryana Weather :- हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. आज सुबह 10 जिलों में हल्की बूंदाबांदी और आंधी का दौर जारी रहा. कल रात हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 15 MM बारिश दर्ज की गई. वहीं सोनीपत, रेवाड़ी, गुरुग्राम, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद आदि जिलों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिली थी. आज सुबह भी आसमान में बादल छाए हुए हैं. अगले कुछ घंटों में 10 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.

barish 2

पिछले 3 महीनों में हुई हरियाणा में रिकॉर्ड बारिश  

कुछ जिलों में गरज व चमक के साथ तेज बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है. प्रदेश में मार्च, अप्रैल व मई 3 महीने में 101MM बारिश दर्ज की गई है. यह बारिश सामान्य बारिश से तकरीबन 131% ज्यादा रही है. मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 1 जून को प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है जिस वजह से मौसम खराब रहने की संभावना है. इस दौरान आंधी और बूंदाबांदी जैसी गतिविधियां भी देखने को मिलेगी.

इन जिलों में होगी झमाझम बरसात 

अभी दो-तीन घंटों के बाद हिसार, जींद, भिवानी, कैथल,  पानीपत, गुरुग्राम, सोनीपत, पलवल, करनाल आदि जिलों में तेज हवाओं के साथ (Today Rain Alert) बारिश दर्ज की जा सकती है. राहत की बात यह रही कि नौतपा के तपने वाले पहले 9 दिन ही होते है, वह 3 जून को गुजर जाएंगे. फिलहाल प्रदेश में प्री मॉनसून जैसे हालात कब से होंगे, इस पर फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं है.

36 सालों बाद मई महीने में रहा इतना कम तापमान 

आमतौर पर मई के महीने में प्रदेश के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ता है, परंतु अबकी बार मौसम काफी सुहावना रहा. साल 1987 के बाद अब 36 साल बाद मई में इतना कम तापमान दर्ज किया गया है. इस बार 7 पश्चिमी विक्षोभ मई के महीने में सक्रिय हुए, उनके असर से बीच-बीच में बारिश और बूंदाबांदी जैसी गतिविधियों का दौर भी जारी रहा. 25 मई से नौतपा शुरू हुआ था, वही हरियाणा में बारिश की गतिविधियां 24 May से ही शुरू हो गई थी.

जून में कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम 

पिछले 6 दिनों में हरियाणा के गुरुग्राम में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. वही यमुनानगर, कुरुक्षेत्र,अंबाला में भी झमाझम बरसात देखने को मिली है. मौसम विभाग की तरफ से 5 दिनों के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. जिसके अनुसार आज और कल हरियाणा में आंधी व बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती है. 2 June के बाद फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 3 June से प्रदेश के लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे