Haryana News: हरियाणा सरकार UPSC पास करने वाले बच्चों को करेगी सम्मानित, 54 बच्चों की लिस्ट हुई फाइनल
चंडीगढ़, UPSC :- पिछले कुछ सालों से हरियाणा के युवा खेलों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में भी झंडे गाड़ रहे हैं. हरियाणा सरकार की तरफ से अब प्रतियोगी परीक्षाओं में पास होने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में पास होने वाले हरियाणा के 54 युवाओं को प्रदेश सरकार ने सम्मानित करने का फैसला लिया है. प्रदेश सरकार की तरफ से 5 June को प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा. इसमें सफलता हासिल करने वाले युवाओं और उनके माता-पिता को भी आमंत्रित किया गया है.

UPSC पास करने वाले युवाओं को सम्मानित करेगी हरियाणा सरकार
सरकार युवाओं को इसलिए भी सम्मानित करना चाहती है कि इससे ना केवल युवाओं का हौसला बढ़ेगा, बल्कि अन्य युवाओं को भी इससे प्रेरणा मिलेंगी. इसके लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 54 युवाओं की List तैयार की गई है और सभी को सरकार की तरफ से निमंत्रण भी भेजा गया है. कार्यक्रम में परीक्षा पास करने वाले युवा अपने संघर्ष की कहानी भी बताएंगे. हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाले युवाओं को ईमानदारी और सुशासन का पाठ पढ़ाएंगे.
कार्यक्रम को लेकर पूरी कर ली गई सभी तैयारियां
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का मानना है कि यह युवा देश के अलग-अलग कोनों में जाकर सेवा करेंगे और उनको इस दौरान अलग-अलग चुनौतियों का भी सामना करना होगा. मुख्यमंत्री के स्पेशल ऑफिसर आईपीएस पंकज नैन ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तमाम तरह की तैयारियां कर ली गई है. सभी यूपीएससी पास करने वाले 54 युवाओं के पास निमंत्रण भी भेजा जा चुका है. युवाओं के परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए आमंत्रित किया गया है.
ये होंगे सम्मानित
54 युवाओं की लिस्ट में कनिका गोयल, कृतिका गोयल, अंकिता पंवार, अर्चिता गोयल, नारायणी भाटिया, मुस्कान डागर, अंजली गर्ग, निधि कौशिक, दिव्यांशी सिंगला, मुस्कान खुराना, रुहानी, मांशी दहिया. तन्वी सिंघल, श्रुति कांबोज, आरती, सान्या, डॉ. प्रगति वर्मा, पूजा यादव, साक्षी, आकृति सेठी, मन्नत अहलावत, प्रियंका गोयल, मन्नत लूथरा, अर्चिता मित्तल के नाम शामिल हैं. इसके अलावा, अभिनव सिवाच, अनिरुद्ध यादव, प्रांशू शर्मा, हरदीप, कुनाल अग्रवाल, प्रशांत शर्मा, भवेश ख्यालिया, सुनील फोगाट, मनीष, प्रांजल जैन, स्वर्णिम, कैपरिल, साहिल कुमार, राहुल बल्हारा, दीपक यादव, विनय यादव, राहुल सांगवान, विकास, सार्थक सिंह, मनदीप कुमार, मोहित गुप्ता, सूरज कलकल, अवधेश, सुनील कुमार, अंकित नैन, मनस्वी शर्मा, प्रतीक सिंह, हर्षित गोयल, हर्ष शर्मा को आमंत्रित किया गया है.

