चंडीगढ़

MNREGA: मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों को बड़ा तोहफा, हरियाणा सरकार ने दिहाड़ी में की बंपर बढ़ोतरी

चंडीगढ़ :- केंद्र सरकार की तरफ से गरीब परिवारों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है. इसी दिशा में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (MNREGA) भी चलाई जा रही है. गरीब मजदूर परिवारों को ग्राम पंचायत में कार्य दिए जाने के उद्देश्य से मनरेगा योजना की शुरुआत की गई थी. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना यानि मनरेगा की शुरुआत साल 2005 में हुई थी.

manrega

रोजाना करना होता है 6 से 8 घंटे का काम 

इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवारों को 1 साल में कम से कम 100 दिनों की गारंटीड मजदूरी व रोजगार प्रदान करना है. जिससे उन्हें रोजी-रोटी की तलाश में इधर-उधर पलायन ना करना पड़े, अर्थात वह उसी जगह पर रह कर काम कर सके. इस योजना के तहत आपको 6 से 8 घंटे रोजाना काम करना होता है.

मनरेगा योजना के तहत काम करने वाले श्रमिकों के लिए अच्छी खबर 

अब केंद्र सरकार की तरफ से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में काम करने वाले श्रमिकों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है. इस योजना के तहत श्रमिकों को मिलने वाले प्रतिदिन दैनिक वेतन में बढ़ोतरी कर दी गई है. दैनिक बढ़ोतरी के बाद अब हरियाणा में मनरेगा योजना के तहत काम करने वाले श्रमिकों को वेतन के रूप में 357 रूपये मिलेंगे. यह खबर सुनकर योजना के तहत कार्य करने वाले सभी कर्मचारी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे