फाइनेंस

Mudra Loan Yojana: आपको भी शुरू करना है खुद का बिजनेस, तो सरकार से इस प्रकार ले सकते है बिना गारंटी 10 लाख रुपये

नई दिल्ली :- देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Mudra Loan Yojana) की शुरुआत की गई है. इस Scheme के अंतर्गत केंद्र सरकार बिना किसी Guarantee के युवाओं को 10 लाख रूपये का Loan खुद का Business शुरू करने के लिए देती है. आपको बता दें कि सरकार के द्वारा यह Loan एक नॉन कॉरपोरेटिव स्मॉल उद्योग को शुरू करने के लिए दिया जाता है.

modi 2

तीन कैटेगरी में मिलता है लोन

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सरकार युवाओं को तीन Category में लोन देती है. यह तीन केटेगरी है – 1. शिशु लोन 2. किशोर लोन 3. तरुण लोन. शिशु लोन के अंतर्गत सरकार आपको 50 हजार रुपये तक गारंटी फ्री लोन देती है. किशोर लोन के तहत सरकार आपको 50 हजार से लेकर 5 लाख रूपये तक का लोन देती है. इसके अलावा तरुण योजना के तहत सरकार 5 लाख से लेकर 10 लाख रूपये तक का Guarantee Free Loan  उपलब्ध करती है.

साल 2015 मे हुई थी शुरुआत

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2015 में की थी. इस Scheme के अंतर्गत मिलने वाले लोन पर 9 से 12 फ़ीसदी ब्याज सालाना दर के आधार पर लिया जाता है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप अपने नजदीक बैंक में Visit कर सकते हैं. अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए https://www.mudra.org.in पर विजिट करें.

आवश्यक दस्तावेज

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ उठाने के लिए आपको निम्नलिखित Documents की आवश्यकता होती है.

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बिजनेस सर्टिफिकेट.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे