इंडियन रेलवे

Indian Railway: इस समय रेल TTE नहीं चेक कर सकते आपका टिकट, आप भी जान लें रेलवे का ये नियम

नई दिल्ली :- Indian Railway हमारे लिए एक वरदान की तरह साबित हुआ है. रेलवे का किराया तो सस्ता है ही, इसके साथ ही रेलवे का सफर काफी आरामदायक और सुविधाजनक भी होता है. देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा आज भी Train से यात्रा करता है. यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे के द्वारा समय- समय पर अनेक नियम बनाए जाते हैं. इन सभी नियमों के बारे में आपको जानकारी होना बेहद जरूरी है.

train tt

भारतीय रेलवे के नियम

यदि आप भी ट्रेन में यात्रा करना चाहते हैं तो आपको भी भारतीय रेलवे के कुछ नियमों के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है वरना आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे नियमों के अनुसार रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक का समय सोने के लिए निर्धारित किया गया है. रात के समय सफर करते वक्त यात्रियों को तेज आवाज में Music सुनना तथा जोर- जोर से बातें करना Allowed नहीं होता है.

इस समय TTE चेक नहीं कर सकता टिकट

भारतीय रेलवे की तरफ से कई ऐसे ही Trains चलाई जाती है जो लंबी दूरी तय करती है. ऐसे में यात्रियों को रात Train में ही बितानी होती है. यदि रात्रि के समय TTE ( Train Ticket Checker ) यात्रियों का टिकट चेक करने के लिए आता है तो, उनकी नींद खराब होती है. अतः रात के समय TTE आपका टिकट चेक नहीं कर सकते हैं. यानी रात के 10:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक टिकट चेक करने के लिए TTE आपको जगा नहीं सकते हैं. परंतु यह नियम उन लोगों पर लागू नहीं होता जिनकी यात्रा रात 10:00 बजे से शुरू होती है.

Train में ही खरीद सकते हैं टिकट

रेलवे नियमों के अनुसार यदि आपके पास टिकट खरीदने का समय नहीं है, तो आप Train में ही टिकट खरीद सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आप प्लेटफार्म टिकट खरीद कर ट्रेन में चढ़ जाए. इसके बाद अपने Boarding Station से लेकर Destination Station तक ट्रेन के टिकट का पैसा देकर TTE से टिकट खरीदे . साथ ही आपको बता दें कि रेलवे नियमों के अनुसार पैसेंजर ट्रेन के सफर में केवल 40 से 70 किलोग्राम तक ही सामान लेकर यात्रा कर सकते हैं. यदि कोई व्यक्ति इससे अधिक सामान लेकर ट्रेन में यात्रा करता है, तो उसे अपने सामान के लिए अलग से किराया देना होता है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे