Weather Update: हरियाणा के इन 7 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का येलो अलर्ट, अगले 3 दिन ऐसे रहेगा मौसम
चंडीगढ़, Weather Update :- कल सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हरियाणा में दिखाई दे रहा है. मंगलवार को पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से के कुछ जिलों में तेज बरसात दर्ज की गई थी. इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली. इसका असर आज भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की (Today Weather Update) तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके अनुसार उत्तर हरियाणा के 4 जिलों में आज गरज व चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है.

इन जिलों में हो सकती है आज तेज बरसात
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर हरियाणा के 4 जिले पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में तेज गरज व चमक के साथ बरसात देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही पश्चिमी और दक्षिणी पश्चिमी (Today Rain Update) हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद में भी तेज बारिश दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग की तरफ से इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 8 जून से 10June तक Haryana का मौसम काफी सामान्य बना रहेगा.
8 जून से मौसम में फिर से होगा बदलाव
11 जून से उत्तर भारत के सभी 6 जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है. वही पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो हिसार का बालसमंद सबसे गर्म इलाका रहा. यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा. 8 जून से फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. एक चक्रवर्ती तूफान बनने की वजह से हरियाणा में दिन के Temperature में वृद्धि दर्ज की जा सकती है. पश्चिमी गर्म हवाओं के साथ अरब सागर की नमी वाली हवाओं के मिलने की वजह से प्रदेश में उमस भरी गर्मी का लोगो को सामना करना पड़ेगा. इस दौरान हरियाणा के कुछ जिलों का तापमान 40 डिग्री से 42 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है.
जून के महीने में कैसा रहेगा मौसम
आमतौर पर जून के महीने में हरियाणा में काफी गर्मी देखने को मिलती है. तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस को क्रॉस कर जाता है. अबकी बार हरियाणा में लगभग 3 से 8 दिन की बारिश की संभावना मौसम विभाग की तरफ से जताई गई है. 15 जून के बाद गर्मी को लेकर हालात और भी ज्यादा खराब होने वाले हैं. 30 जून तक लोगों को सूरज की भयंकर तपिश का सामना करना पड़ेगा.

