मौसम

Haryana Weather: हरियाणा में अगले दो दिन पसीने से बेहाल होंगे लोग, इस दिन फिर से बारिश करेगी गर्मी की छुट्टी

चंडीगढ़, Weather Update :- हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से अपना मिजाज बदला है. अब हरियाणा के लोगों को गर्मी की तपिश का सामना करना पड़ेगा. कई स्थानों पर आसमान में (Today Weather Update) बादलवाई भी देखने को मिली है. पिछले 24 घंटों में कुछ जिलों में बारिश की गतिविधियां भी दर्ज की गई है, परंतु इन सबके बावजूद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. अब पश्चिमी विक्षोभ और बारिश का प्रभाव गर्मी पर नहीं होगा. आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी.

barish 2

हरियाणा में अगले 2 दिन गर्मी की रहेगी भयंकर तपिश 

कभी तेज गर्मी और अचानक आई बरसात से मौसम में लगातार उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 8 व 9 जून को हरियाणा में मौसम खुश्क बना रहेगा. दिन के Temperature में भी थोड़ी वृद्धि दर्ज की जा सकती है.10 June के बाद से हरियाणा के मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा. 11 जून को उत्तर हरियाणा के कुछ जिलों में गरज व चमक के साथ बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है. इस वजह से न्यूनतम पारे में भी 1 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है.

आज हरियाणा के इन जिलों में हो सकती है बूंदाबांदी  

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आज (Today Rain Update) हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र में भी गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. अरब सागर में आगे बढ़ रहा तूफान बिपरजोय जल्द ही महाराष्ट्र व गुजरात राज्य के क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है. हरियाणा पर इसका कितना असर पड़ेगा, अभी तक मौसम विभाग की तरफ से इस बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है.

11 जून से शुरू हो जाएगा बूंदाबांदी का दौर  

11 जून को उत्तर हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल कैथल कुरुक्षेत्र मे बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में मध्यम से तेज बरसात दर्ज की जा सकती है. माना जा रहा है कि अरब सागर की नमी वाली हवाए हरियाणा व एनसीआर में पहुंची, तो गर्मी से लोगों को कुछ हद तक राहत मिलेगी. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो यहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास जा सकता है. फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल में भी सक्रिय है, परंतु इसका प्रभाव हरियाणा में दिखाई नहीं दे रहा है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे