मौसम

Monsoon Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में कब होगी बारिश

नई दिल्ली, Monsoon Update :- पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मानसून का इंतजार अब खत्म हो गया है फिलहाल मानसून केरल में पहुंच चुका है जिसका असर अगले 2 दिन तक भारत के दक्षिणी हिस्सों में देखने को मिलेगा. मानसून अबकी बार केरल में काफी लेट पहुंचा हैं. प्रत्येक वर्ष की भांति मानसून 1 June तक केरल में पहुंच जाना चाहिए था परंतु अबकी बार मानसून 7 दिन लेट पहुंचा है. मानसून के केरल पहुंचने पर एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

barish 1

दक्षिणी हिस्सों में देखने को मिलेगा मानसून का प्रभाव 

मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार मानसून 4 June को केरल पहुंच जाना चाहिए था. परंतु अबकी बार मानसून देरी से केरल पहुंचा है. मानसून के केरल पहुंचने पर आगामी 2 दिनों तक देश के दक्षिणी हिस्सों में मानसूनी वर्षा का प्रभाव देखने को मिलेगा. मानसून में देरी का मुख्य कारण विपरजॉय चक्रवात है. इसी चक्रवात के कारण मानसून अबकी बार केरल में Late पहुंचा है. IMD के अनुसार आगामी 24 घंटों में केरल में मानसून सक्रिय हो जाएगा. जिसका प्रभाव कर्नाटक, तमिलनाडु, नॉर्थ ईस्ट, साउथ वेस्ट में देखने को मिलेगा.

मध्य भारत में 10 दिन लेट पहुंचेगा मानसून  

IMD के अनुसार दक्षिण भारत से होते हुए मानसून धीरे- धीरे यूपी, बिहार, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में पहुंचेगा. जबकि मध्य भारत में मानसून 10 दिन Late पहुंचेगा. IMD द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटों में नागालैंड, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिमी हिमालय और रायलसीमा में बारिश हो सकती है. जबकि राजस्थान में धूल भरी आंधियां चलने की संभावना है.

इन क्षेत्रो में हो सकती है बारिश 

मानसून सक्रिय होने से लोगो को एक बार तो गर्मी से राहत मिलेगी. IMD के अनुसार आगामी 24 घंटों में अंडमान और निकोबार, लक्ष्यद्वीप, मणिपुर और आइसलैंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जानकारी के लिए बता दें कि पूर्वी मध्य और इससे सटे South- East अरब सागर के ऊपर से एक चक्रवाती तूफान विपरजॉय धीरे- धीरे देश के उत्तरी हिस्से की तरफ बढ़ रहा है, इसके बाद यह North और उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे