मौसम

Monsoon Update: मानसून ने उड़ाए सबके होश, केरल मे पहुंचकर रफ्तार हुई धीमी

नई दिल्ली, Monsoon Update :- भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है. बता दें कि केरल में दस्तक देने के बाद मॉनसून ठहर सा गया है. मॉनसून में हो रहे विलम्ब का असर भी विभिन्न राज्यों पर दिखाई दे रहा है. अरब सागर में सक्रिय चक्रवात (Monsoon Update) अगर प्रभाव नहीं डालता, तो अभी तक मॉनसून (Monsoon Update) की वजह से बिहार, झारखंड, बंगाल समेत पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में बारिश हो रही होती, परंतु अब ऐसा नहीं हो रहा है.

barish

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों को अभी भी नहीं मिली लू से राहत  

मानसून में पड़े विलंब का प्रभाव पूर्वोत्तर भारत के राज्यों पर दिखाई दे रहा है. इन राज्यों में अभी लू चल रही है. भारतीय मौसम विभाग की तरफ से पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके अनुसार अगले 4 दिनों तक ऐसे ही स्थिति बनी रहेगी. तापमान भी स्थिर रहेगा, कुछ स्थानों पर Temperature में थोड़ी बहुत वृद्धि दर्ज की जा सकती है. 13 जून तक लू की स्थिति बनी रहेगी, उसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD की तरफ से शुक्रवार को दो तरह की चेतावनी जारी की थी. पहली चेतावनी में बिहार, झारखंड, उड़ीसा एवं सिक्किम राज्य के लोगों को लू से सतर्क किया गया. वहीं दूसरी में अरब सागर में चक्रवात को लेकर गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल के मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया. अरब सागर का चक्रवात बिपरजॉय धीरे- धीरे प्रचंड होता जा रहा है. इसकी वजह से गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र एवं गुजरात आदि राज्यों में अलर्ट भी जारी किया गया है.

हरियाणा में इस दिन दस्तक देगा मानसून 

आज इन राज्यों में 150 से 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. जैसे-जैसे चक्रवात आगे बढ़ेगा, उसकी रफ्तार भी कम होती जाएगी. अभी यह चक्रवात गुजरात राज्य के आसपास है. 13- 14 June को लगभग 400 किलोमीटर दूर चला जाएगा. इसके प्रभाव की वजह से अगले 5 दिन गुजरात के कई स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है. हरियाणा में यह मानसून 25 जून के बाद कभी भी दस्तक दे सकता है. अबकी बार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से भी हरियाणा में अच्छी बारिश हुई है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे