Haryana Weather Today: हरियाणा की इन जगहों पर अगले तीन घंटो में बारिश के साथ आएगी आंधी, यहाँ से चेक करे जगहों के नाम
चंडीगढ़, Haryana Weather Today :- हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. कल भी हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई. कुछ स्थानों पर शाम के समय तेज हवाएं चली जिस वजह से मौसम भी काफी सुहावना (Haryana Today Weather Update) बन गया. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. इस पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के कुछ क्षेत्रो में तेज आंधी के साथ बरसात भी देखने को मिल सकती है.

यहाँ होगी अगले दो-तीन घंटों में तेज बरसात
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा के जींद, कैथल, नरवाना, टोहाना, कलायत, गुहला में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (Today Rain Update) चल सकती है. अचानक तेज आंधी व गरज चमक के साथ तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है.वहीं मौसम विभाग की तरफ से रोहतक, हिसार, नारनौल, फतेहाबाद, सोनीपत, आदि स्थानों पर भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाए चलने की संभावना जताई गई है.
#NOWCAST HARYANA pic.twitter.com/FZvkCcR28P
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) June 10, 2023
लगातार हरियाणा के मौसम में हो रहा है बदलाव
पिछले काफी समय से लगातार हरियाणा के मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है. जहां कुछ दिन पहले तक गर्मी लोगों को काफी परेशान कर रही थी, अब कल से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है. तापमान में भी हल्की सी गिरावट दर्ज की गई है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है.

