मौसम

Weather Update: हरियाणा मे मानसून से पहले बदला मौसम, अगले इतने दिन जारी रहेगी हल्की बारिश

चंडीगढ़, Weather Update :- हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला- बदला नजर आ रहा है. पिछले 2 दिनों से हरियाणा के विभिन्न जिलों में हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है. बूंदाबांदी की वजह से लोगों को गर्मी से कम ही राहत मिली है. Temperature में भी मामूली सी गिरावट दर्ज की गई है. हरियाणा के मौसम (Haryana Weather Update) में निरंतर बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कभी तेज धूप की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो कभी अचानक बादलवाई छा जाती है.

rain

14 जून तक हरियाणा के इन जिलों में होगी बरसात 

मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. हरियाणा कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अध्यक्ष मदनलाल खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया है कि 14 June तक आमतौर पर (Haryana Rain Update) हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है. इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव की वजह से राज्य के उत्तर व पश्चिम क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की जा सकती है.

15 जून के बाद लोगों कों परेशान करेंगी सूर्य की तपिश 

दक्षिण हरियाणा के लोगों को अभी भी गर्मी का सामना करना पड़ेगा. पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव क्षेत्र में कम ही दिखाई देगा. इस दौरान तेज गर्म हवाएं व एक- दो स्थानों पर बादलवाई भी देखने को मिल सकती है. 15 June को हरियाणा के मौसम (Today Rain Update) में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा. बारिश का यह सिलसिला थम जाएगा और तेज गर्मी लोगों को फिर से परेशान करेगी. इस दौरान तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है. सूर्य की तपिश की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा. Temperature 42 डिग्री सेल्सियस को भी क्रॉस कर सकता है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे