Employees News: हरियाणा में कर्मचारियों को लगा तगड़ा झटका, अब प्रमोशन पाना हुआ ‘टेढ़ी खीर’
चंडीगढ़ :- यदि आप भी हरियाणा में Govt Employees या अधिकारी है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. अब Haryana में प्रमोशन पाना कर्मचारियों के लिए कोई आसान काम नहीं होने वाला है. हरियाणा सरकार की तरफ से वित्त विभाग ने 5 June को सभी विभागों, बोर्डों, निगमों को पत्र भेजकर विभाग के नियमों में बदलाव करने का ड्राफ्ट भेजा था. वित्त विभाग की तरफ से इस ड्राफ्ट पर 7 June तक अपनी टिप्पणी देने के लिए भी कहा गया था.

पदोन्नति के लिए करनी होगी विभागीय परीक्षा पास
वित्त विभाग के इस ड्राफ्ट के अनुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों व अधिकारियों को उच्च पद पर पदोन्नति के लिए विभागीय परीक्षा पास करनी होगी. इसी संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक भी की जा चुकी है. Haryana में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी यदि पदोन्नति चाहते हैं, तो जरूरी है कि उन्हें विभागीय परीक्षा Pass करनी होगी अर्थात् उन्हें पदोन्नति नहीं मिलेगी.
इस प्रकार करवाया जाएगा परीक्षाओं का आयोजन
विभागीय परीक्षा में एक- एक अंकों के 100 Question के दो लिखित पेपर होंगे. पहला सामान्य प्रशासन पर आधारित एक पेपर और दूसरा प्रशासनिक विभाग पर एक पेपर होगा. सरकार के अनुमोदन पर विभाग खुद परीक्षा आयोजित करेगा या किसी अधिकृत एजेंसी की तरफ से परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएगी. सामान्य श्रेणी के कर्मचारियों को हर पेपर में 50- 50% और एससी, दिव्यांग खिलाड़ी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 45% अंक हासिल करना जरूरी होगा.
पहले भी लागू थे इस प्रकार के नियम
तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी में पदोन्नति होने के बाद ही विभागीय परीक्षा पास करने की शर्त पहले से ही है. चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में पदोन्नति उपरांत करने के लिए टाइप टेस्ट और अब कंप्यूटर टाइपिंग करने का प्रावधान है. पहले यह नियम कुछ Special विभागों के लिए ही निर्धारित थे. अब सरकार की तरफ से अनेक विभागों में इस नियम को लागू किया गया है, अर्थात इसका दायरा बढ़ाया गया है. जिस वजह से कुछ विभाग के अधिकारियों की तरफ से इसका विरोध भी किया जा रहा है.

