Haryana Weather News: हरियाणा दिल्ली समेत इन राज्यों को लेकर मौसम विभाग का आया अलर्ट, इस दिन होगी बारिश
नई दिल्ली, Weather Update :- हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों से गर्मी लोगों को काफी परेशान कर रही है. तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है. अब हरियाणा के मौसम (Haryana Weather News) में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा. अरब सागर में उत्पन्न हुआ चक्रवात बिपारजॉय 14 जून को गुजरात के तटों पर एंट्री कर सकता है. इस तूफान की वजह से काफी नुकसान भी हो सकता है. इसके लिए गुजरात सरकार के साथ ही NDRF, SDRF और दूसरी एजेसियां भी अलर्ट हो गई है.

इन राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदाबांदी
मौसम विभाग की तरफ से पूर्वानुमान जारी किया गया है कि चक्रवात के असर से पश्चिमी यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली एनसीआर में 15-16 जून को बादल छाए रह सकते हैं तथा कुछ स्थानों पर गरज व चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. चक्रवात बिपारजॉय 15 June की दोपहर तक गुजरात के जखाऊ बंदरगाह के पास मांडवी को पार कर सकता है. इसी तरह पाकिस्तान के कराची से आगे भी चक्रवाती तूफान प्रवेश कर सकता है.
इन राज्यों में बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
इस चक्रवात की वजह से 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है जिससे कच्चे घर ढह सकते हैं, पेड़ और खंभे भी उखड़ सकते हैं. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस चक्रवात की वजह से गुजरात, मुंबई और केरल के पास समुद्री क्षेत्रों में ऊंची- ऊंची लहर उठना भी शुरू हो गई है. कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है. इस समय अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों ही स्थानों पर तूफान आगे बढ़ रहा है, जिससे हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका है.
हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी पश्चिमी हवाए राजस्थान और दक्षिण हरियाणा को पार करके दिल्ली पहुंचेगी. जिससे जून के तीसरे सप्ताह में पश्चिमी यूपी, दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, उत्तराखंड आदि इलाकों में आंधी के साथ बूंदाबांदी भी देखने को मिलेगी. उत्तर भारत के लोगों को मानसून के आगमन तक तेज गर्मी और उमस से जूझना पड़ेगा. इसके विपरीत मौसम विभाग की तरफ से झारखंड, बिहार आदि में लू चलने का Alert जारी किया गया है. आज से अगले 5 दिनों तक इन प्रदेशों में लू चलेंगी. वहीं हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एनसीआर में तापमान नए Record बना सकता है.

