Earthquake In North India: हरियाणा, पंजाब समेत इन राज्यों में 5.7 तीव्रता के भूकंप से मचा हड़कंप, घरों से बाहर निकले लोग
नई दिल्ली, Earthquake In North India :- उत्तर भारत से अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दोपहर 1:33 पर उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. बता दें कि झटके काफी तीव्र थे. नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार इसका सेंटर पॉइंट जम्मू-कश्मीर बताया जा रहा है. जम्मू एंड कश्मीर के डोडा में सतह से 6 किलोमीटर नीचे इसका सेंटर पॉइंट है. झटकों की तीव्रता 5.7 बताई जा रही है.

इन राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके
भूकंप के झटके हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ में देखने को मिले. भूकंप के झटकों (Earthquake In North India) की वजह से सभी लोग घरों से बाहर निकल गए. अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई भी खबर सामने नहीं आई है. भूकंप की तीव्रता काफी ज्यादा रही. भूकंप की तीव्रता मापने के लिए रिक्टर स्केल का इस्तेमाल किया जाता है.
भूकंप का चक्रवात बिपरजॉय से कोई संबंध नहीं
दिल्ली भूकम्प विज्ञान के निदेशक ओपी मिश्रा ने बताया कि 5.4 की तीव्रता का भूकंप मध्यम से ताकतवर भूकंप की श्रेणी में आता है. कई क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए हैं. 4 से 4.4 रिक्टर पैमाने तक के भूकंप की दोबारा संभावना बनी हुई है. इस भूकंप का चक्रवात बिपरजॉय से कोई संबंध नहीं है.

