फाइनेंस

PNB News: पंजाब नेशनल बैंक ने लाखों ग्राहकों को दी गुड न्यूज़, इस नई सेवा की करी शुरुआत

नई दिल्ली :- आजकल कोई भी अपने साथ Cash नहीं रखता. हर जगह Digital माध्यम से पेमेंट होती है. ग्राहक भी इसी प्रकार पेमेंट करने में ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं. उन्हें साथ में कैश लेकर चलने का खतरा भी नहीं होता. इसी के चलते पंजाब नेशनल बैंक (PNB News) की तरफ से एक नई सेवा शुरू की गई है. इस नई Service ने भुगतान करने की प्रक्रिया को और भी सरल बना दिया है.

pnb 2
Demo Picture

यह सेवा देने वाला पीएनबी बना पहला सरकारी बैंक

आपको बता दे कि PNB  की तरफ से डिजिटल पेमेंट विजन 2025 को ध्यान में रखते हुए Cashless और कार्डलेस सोसाइटी बनाने के लिए इस सेवा की शुरुआत की है. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) पब्लिक सेक्टर का पहला सरकारी बैंक बन गया है, जिसकी तरफ से IVR बेस्ड यूपीआई सॉल्यूशन – यूपीआई 123पे को Launch किया गया है. PNB के एमडी और सीईओ ने बताया कि भारत की आधी से भी ज्यादा जनता गांव में बसी हुई है. हमारी लगभग 63 प्रतिशत शाखाएं गांव और अर्धशहरी इलाकों में हैं.

PNB के ग्राहक अन्य बैंकों के ग्राहकों को भी भेज पाएंगे पैसे

इसी वजह से हमारे पास देश के रिमोट इलाकों में बड़ा कस्टमर Base है और इन क्षेत्रों में आज के दौर में भी  Keypad फोन प्रयोग किए जाते हैं.  UPI123PAY आने से इन ग्राहकों को यूपीआई की सुविधा उपलब्ध हो पाएगी. इसके जरिए वह पूरे देश में किसी भी व्यक्ति को कहीं से भी पेमेंट कर पाएंगे. पीएनबी की तरफ से दी गई सुविधा  UPI123PAY के जरिए अन्य बैंकों के ग्राहकों को भी पीएनबी के ग्राहक पैसे भेज सकते हैं.

क्या होता है UPI123PAY

अगर आपको इस बारे में नहीं पता है कि यूपीआई क्या है और इसका इस्तेमाल किस प्रकार करते हैं तो आपको चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है आइए इस बारे में जानते हैं. यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) एक 24*7 पेमेंट चैनल है. इसके जरिए आप चंद सेकंड में रियल टाइम पेमेंट कर सकते है. यूपीआई के माध्यम से पेमेंट करने के लिए आपके पास बस एक स्मार्टफोन और उसमें अच्छा इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए. UPI123PAY की मदद से आप किसी भी फोन से यूपीआई लेनदेन सरलता से कर सकते हैं. यहां पर खास बात यह है कि आप बिना इंटरनेट के भी यूपीआई लेनदेन कर पाएंगे.

किस प्रकार करें UPI123PAY का इस्तेमाल

  • UPI123PAY का प्रयोग करने के लिए सर्वप्रथम आपको बैंक का IVR नंबर 9188123123 डायल करना होगा.
  • इसके बाद बेनिफिशियरी Select करना होगा.
  • इसके पश्चात आपको लेनदेन को Authenticate  करना होगा.
  • UPI123PAY कई भाषाओं में मौजूद होगा. आप अपने मुताबिक भाषा चुन सकते हैं.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे