मौसम

Monsoon Update: किसानों के लिए बुरी खबर, अगले 4 हफ्ते तक टेंशन देगा मॉनसून

Monsoon Update :- समय- समय पर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. बारिश के बाद एक बार फिर Temperature में निरंतर वृद्धि हो रही है. वही मानसून भी केरल तट पर पहुंच चुका है. प्रत्येक वर्ष मानसून 1 June को केरल तट पर पहुंचता है परंतु अबकी बार मानसून 1 सप्ताह की देरी से यानी कि 8 June को केरल तट पर पहुंचा है. जिस वजह से देश के अन्य राज्यों में भी मानसून देरी से पहुंच रहा है. मानसून के देरी से आने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है.

barish 2

बारिश ना आने से किसानों की बढ़ी चिंता 

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उत्तर भारत में मानसून 1 जुलाई तक पहुंचने की संभावना है. प्राइवेट फॉरकास्टिंग एजेंसी स्काईमेट Weather ने देश के अगले 4 हफ्तों तक यानी कि 6 जुलाई तक कमजोर मानसून की भविष्यवाणी की है. कमजोर मानसून के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है. सही समय पर बारिश न होने के कारण धान की बुवाई और उसके उत्पादन पर असर पड़ेगा. बारिश ना होने से धान की बुवाई में देरी हो सकती हैं, जिसका उत्पादन पर भी प्रभाव पड़ेगा.

6 जुलाई तक मानसून रहेगा कमजोर 

स्काईमेट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 6 जुलाई तक मानसून कमजोर रहने वाला है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि भारत के मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों में मानसून की शुरुआत में अपर्याप्त बारिश के कारण सूखे के प्रभाव से निपटने में चुनौतियों का सामना कर सकते हैं. पिछली बार भी कमजोर मानसून के चलते किसानों को धान बुवाई में देरी करनी पड़ी थी, जिस वजह से उपज में भी गिरावट दर्ज की गई. एक तरह से कमजोर मानसून का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा था.

मानसून पहुंचा 1 सप्ताह लेट  

अबकी बार मानसून पूरे 1 सप्ताह Late केरल में पहुंचा है. पिछली बार कमजोर मानसून के कारण किसानों को धान की फसलों में काफी नुकसान झेलना पड़ा था. अबकी बार फिर स्काईमेट द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस साल भी किसानों को धान की बुवाई के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसका सीधा प्रभाव धान के उत्पादन और किसानो की आय पर होगा. वहीं अगर धान का उत्पादन कम होता है तो इसका सीधा प्रभाव सरकार के Stock पर भी पड़ सकता है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे