Rain Alert: चंडीगढ़ समेत हरियाणा के इन जिलों में अगले तीन घंटे में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की लिस्ट
चंडीगढ़, Weather Update :- हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. पिछले दो-तीन दिनों से गर्मी लोगों को काफी परेशान कर रही है. Temperature में भी लगातार वृद्धि हो रही है. गर्मी की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. सुबह 9:00 ही तेज धूप हो जाती है और शाम 5:00 बजे तक जारी रहती है. मौसम विभाग (Haryana Weather Update) की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके अनुसार अगले दो-तीन घंटों में हरियाणा के कुछ हिस्सों में गरज व चमक के साथ तेज बारिश देखने को मिल सकती है.

अगले दो-तीन घंटों में यहां पर होगी तेज बरसात
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला आदि स्थानों पर तेज बरसात देखने को मिल सकती है. साथ ही यहां पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज (Today Rain Update) हवाएं भी चल सकती है.बारिश की वजह से गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, यदि आप भी इन स्थानों पर रहते हैं तो जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले.
#NOWCAST TRICITY pic.twitter.com/qH1AWdrQFN
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) June 14, 2023

