Aadhar Card Helpline Number: आधार कार्ड का नया हेल्पलाइन नंबर लांच, फटाफट कर ले नोट
चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार ने गरीब परिवारों की पहचान करने और उन्हें विभिन्न योजनाओ से जोड़ने के लिए आधार कार्ड योजना की शुरुआत की थी. Aadhar Card से जुड़ी विभिन्न योजनाओंं को देश के नागरिकों तक आसानी से पहुंचाने के लिए UIDAI ने एक ठोस कदम उठाया है. Aadhar Card बनाने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने नामांकन स्थिति और अन्य विवरणों से संबंधित जानकारी के लिए एक नया टोल Free नंबर जारी किया है.

आधार संबंधी जानकारी के लिए जारी किया टोल फ्री नंबर
केंद्र सरकार के द्वारा Aadhar Card से संबंधित अपडेट की जांच के लिए एक Toll Free Number जारी किया गया है जोकि इंटरएक्टिव Voice रिस्पांस (IVR) तकनीक के आधार पर 24×7 सेवाएं देगा. इंटरएक्टिव Voice रिस्पांस सर्विसिज (IVRS) एक 24×7 सिस्टम है जो उपयोगकर्ता को कंप्यूटर संचालित टेलिफोन सिस्टम के माध्यम से बातचीत करने की स्वीकृति देता है. यह सिस्टम उपयोगकर्ताओं के प्रश्न को हल करने और Call को सही व्यक्ति तक Forward करने का कार्य करता है.
ट्विटर पर ट्वीट के माध्यम से दी जानकारी
Aadhar Card की ऑफिशियल टि्वटर हैंड पर Tweet करते हुए बताया गया कि पहले नागरिक UIDAI द्वारा इंटरएक्टिव Voice रिस्पांस सर्विस पर निर्मित की गई सुविधाओं का अनुभव ले. नागरिक अपने आधार नामांकन का पता लगाने, PVC Card स्टेटस को Update करने या SMS के माध्यम से जानकारी लेने के लिए UIDAI के टोल फ्री नंबर 1947 कर किसी भी समय Call कर सकते है. IVRS पर 24×7 समय तक सेवाएं उपलब्ध रहती है. इस पर कार्डधारक अपनी PVC संबंधी जांच कर सकते हैं और SMS के माध्यम से पूरी Detail जान सकते है.
केंद्र सरकार ने जारी किया आधार मित्र चैटबॉट
आधार कार्डधारको तक सभी जानकारी आसानी से पहुंचाने के लिए UIDAI महत्वपूर्ण कदम उठाया है. UIDAI ने आधार नामांकन में Update स्थिति की जांच करने, नामांकन केंद्र स्थान की जानकारी और Aadhar PVC संबंधित जानकारी के लिए AI/ML आधारित “आधार मित्र” नामक चैटबॉट की शुरुआत की है. इस चैटबॉट के अंदर नागरिक अपने समस्याएं दर्ज कर सकते है, और इस बॉट का उपयोग कर समस्या को Track किया जा सकता है. केंद्र सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम नागरिकों के लिए बेहद खास साबित होगा.

