Haryana News

Haryana DA Hike News: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने 9% बढ़ाया महंगाई भत्ता

चंडीगढ़ :- हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की तरफ से पिछले काफी समय से महंगाई भत्ते में वृद्धि की मांग की जा रही थी. अब Haryana Government की तरफ से कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी गई है (Haryana DA Hike News). सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत वेतन और पेंशन ले रहे कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ाकर एक बड़ा तोहफा दिया है. July महीने से ही कर्मचारियों को इसका लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा.

haryana cm

हरियाणा सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा 

बता दें कि सरकार की तरफ से 9% महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है. इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों को 212 परसेंट के बजाय 221 परसेंट महंगाई भत्ता मिलेगा. राज्य के वित्त विभाग की तरफ से इस आदेश को जारी कर दिया गया है. कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़े हुए DA का लाभ भी January महीने से मिलेगा. हरियाणा सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि जुलाई महीने में मिलने वाली तनख्वाह और पेंशन में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता शामिल होगा.

कर्मचारियों को मिलेगा 5 महीने का एरियर 

अच्छी बात यह है कि कर्मचारियों और पेंशनरों को 5 महीने का एरियर भी सरकार की तरफ से दिया जाएगा. हरियाणा में सातवां वेतन आयोग लागू है. सातवें वेतन आयोग के तहत पेंशन और वेतन ले रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पहले ही 4 परसेंट सरकार की तरफ से बढ़ा दिया गया है. पहले इस आयोग के तहत वेतन और तनख्वाह ले रहे कर्मचारियों के DA को 4 परसेंट से बढ़ाते हुए 38 से 42 परसेंट किया जा चुका है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे