Haryana News

Haryana News: हरियाणा के CM खट्टर का बड़ा ऐलान, बच्चों के लिए राज्य में खोले जाएंगे 500 नए क्रेच

चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार की तरफ से निरंतर महिलाओं की स्थिति में सुधार की दिशा में कार्य किया जा रहा है. Haryana Government सरकार के विभिन्न क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है. महिलाओं की आवश्यकता को देखते हुए राज्य में आधुनिक सुविधाओं से युक्त क्रेच खोलने का फैसला लिया गया है. हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर की तरफ से घोषणा की गई थी कि कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखरेख की जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्य में 500 क्रेच खोले जाएंगे.

cm 1

जहां 50 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं वहां अनिवार्य होगा क्रेच

कामकाज करने वाली महिलाओं के लिए क्रेच यानि शिशुग्रह को अनिवार्य कर दिया गया है. महिला एवं बाल विकास की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉक्टर सुमित्रा मिश्रा पंचकूला सेक्टर 4 स्तिथ महिला एवं बाल विकास निदेशालय के भवन में क्रेच के उद्घाटन समारोह में पहुंची. जहां उन्होंने मंच से सभी को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मेटरनिटी बेनिफिट ACT 2017 के तहत जिस किसी भी संगठन में 50 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं, चाहे वह Government हो या Private हो क्रेच अब अनिवार्य होगा.

क्या है क्रेच खोलने का मुख्य उद्देश्य  

इसका मुख्य उद्देश्य 6 महीने से 6 साल के बच्चों के लिए डे- केयर सुविधा प्रदान करना है. इसके अलावा भी क्रेच में कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार, सामाजिक और भावनात्मक विकास को बढ़ावा देना, शिक्षित करना, बच्चों के शारीरिक और बेहतर चाइल्ड केयर के लिए देखभाल करने वालों को सशक्त बनाना होगा. सीएम मनोहर लाल खट्टर की घोषणा पर राज्य में अब तक 16 जिलों में 155 क्रैच चालू किए जा चुके हैं.

सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा क्रेच का समय

क्रैच में सभी चाइल्ड केयर की सुविधाएं जैसे कि खेलने के लिए खिलौने, शिक्षण संस्थान के साधन, पर्याप्त पेयजल आदि की व्यवस्था होगी. सुमित्रा मिश्रा ने कहा कि क्रेच में बच्चों को सोने की सुविधा सहित डे केयर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी. बच्चों के विकास के निगरानी करने के लिए एक क्रेच का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कार्यालय के समय के साथ ही निर्धारित है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे