Biparjoy In Haryana: बिपरजॉय तूफान की हरियाणा में धांसू एंट्री, इन जिलों में सुबह से हो रही झमाझम बारिश
चंडीगढ़, Weather Update :- हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. हरियाणा में बिपरजॉय (Biparjoy In Haryana) तूफान की एंट्री भी हो चुकी है. अंबाला के आसपास वाले क्षेत्रों में (Haryana Weather Update) कल देर रात तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश देखने को मिली. फरीदाबाद और रेवाड़ी में आज सुबह से बारिश हो रही है. बारिश की वजह से Temperature में भी थोड़ी गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. चंडीगढ़ मौसम विभाग की तरफ से अंबाला में येलो Alert जारी किया गया है. मौसम में बदलाव की वजह से हरियाणा वासियों को अगले 2 दिन गर्मी से राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है.

अगले 2 दिन हरियाणा में होगी झमाझम बरसात
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार कल अंबाला में गरज व चमक के साथ तेज बारिश की संभावना दर्ज की गई है. आने वाले 2 दिनों तक अंबाला के आस (Haryana Rain Update) पास के जिलों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा. IMD चंडीगढ़ के अनुसार 25 जून तक न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा. बिपरजॉय तूफान का राजस्थान में भी असर देखने को मिल रहा है, जिसके बाद हरियाणा में बिजली निगम की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है.
बिजली निगम की तरफ से जारी किए गए कांटेक्ट नंबर
निगम के अधीक्षक अभियंता K S भोरिया ने अंबाला जिले में बिजली सप्लाई संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए नंबर जारी किए हैं.
- टोल फ्री नंबर-1912,18001801550
- वॉट्सऐप नंबर 9815961912
- बिजली सुविधा केंद्र – 9315118250, 9315218243, 9315457391
- नंबर वन SDO – 9315118251,JE-9812899707
- नंबर टू (क्वालिटी) SDO-9315118246,JE-9354268515
- इंडस्ट्रीरियल एरिया SDO-7419390442,JE-9354612357
- बब्याल SDO – 9315118253, JE-9354268438
- केसरी SDO – 9315457385, JE-7056714622
- बराड़ा SDO – 9315457386, JE-9354268422

