फाइनेंस

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले- बल्ले, 10 दिन बाद बढ़ने वाला है DA

नई दिल्ली :- केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते से जुड़ी एक खबर देखने को मिल रही है. केंद्र में काम करने वाले कर्मचारियों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए. काफी दिनों से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर खबरें आ रही है. ऐसे में अगर आप भी एक केंद्रीय कर्मचारी हैं तो आपको इस Update के बारे में जरूर पता होना चाहिए. आइए हम आपको बताते हैं कि सरकार की तरफ से महंगाई भत्ते को लेकर क्या फैसला किया गया है.

paise 3 2

कर्मचारियों के खाते में आएगी मोटी राशि

आपको बता दें कि आपको मात्र 10 दिन की प्रतीक्षा करनी होगी और उसके बाद आपके Accounts में एक मोटी रकम आने वाली है. जुलाई महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि होने जा रही है. फिलहाल AICPI की तरफ से अब तक जो आंकड़े जारी किए गए हैं उनके अनुसार इस बार भी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी. अभी May और June महीने के आंकड़े आने बाकी है जो कि 30 June को जारी किए जाएंगे.

46 फीसदी तक बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

बता दें यदि इस महीने यह आंकड़ा 135 पर पहुंच जाता है तो निश्चित तौर पर ही कर्मचारियों को मिलने वाले डीए में 4 फीसदी वृद्धि होगी. जिसके बाद DA की डर 42 फीसदी से 46 फीसदी हो जाएगी. यदि अगर क‍िसी सरकारी कर्मचारी को फ‍िलहाल 18000 रुपये Basic Salary मिल रही है तो इस पर उसे 42 प्रत‍िशत यानी 7560 रुपये का महंगाई भत्‍ता मदिया जाता है, यद‍ि महंगाई भत्‍ता बढ़कर 46 प्रत‍िशत हो जाता है तो महंगाई भत्‍ता बढ़कर 8280 रुपये प्रति माह हो जाएगा. इस ह‍िसाब से हर महीने Salary में 720 रुपये ज्यादा मिलेंगे.

महंगाई दर को देखते हुए ही बढ़ाया जाता है महंगाई भत्ता 

केंद्र सरकार की तरफ से महंगाई की दर को देखते हुए ही महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है. केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार भी महंगाई भत्ते में इजाफा करती है. महंगाई जितनी ज्यादा होगी, DA भी उतना बढ़ेगा. कर्मचारियों और Pensioners के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की गणना श्रम ब्यूरो द्वारा की जाती है. कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-IW) के आधार पर इसकी गणना होती है. Experts का भी मानना है कि इस बार सरकार महंगाई भत्ते को 4 फीसदी बढ़ा सकती है. AICPI इंडेक्स का आंकड़ा 135 तक चला जाता है तो निश्चित तौर पर महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में वृद्धि दी होती है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे