चंडीगढ़

Honey Singh Threat: पॉप सिंगर हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी ने दी जान से मारने की धमकी, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

चंडीगढ़ :- पंजाबी सिंगर रैपर हनी सिंह पंजाब के साथ- साथ हरियाणा सहित अन्य कई राज्यों में अपनी पहचान बना चुके हैं. रैपर हनी सिंह को आज बच्चों से लेकर नौजवान युवा तक फॉलो कर रहे हैं. पंजाबी सिंगर को धमकियां (Honey Singh Threat) मिलना आम बात सी हो गई है. सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सभी एक्टर और Singer में सनसनी फैल गई थी. एक बार फिर पंजाबी सिंगर रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिल रही है. धमकी के बाद हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस की Special सेल में शिकायत दर्ज की है.

Honey Singh

सिंगर हनी सिंह को मिली धमकी  

सिंगर हनी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गोल्डी बरार की तरफ से Voice नोट मिला है, जिसमें उसे जान से मारने की धमकी दी गई है. हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में शिकायत दर्ज करते हुए Protection की मांग की है. हनी सिंह ने बताया कि ‘मैं अमेरिका में था और मेरे मैनेजर को धमकी भरे कॉल आ रहे है, जिसमें मुझे मारने की धमकी दी जा रही है’. दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने मुझे भरोसा दिलवाया है कि वह जल्द से जल्द इसका पता लगाएंगे.

धमकी से सहमा हुआ है पूरा परिवार 

इसके बाद हनी सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि जब से मुझे मारने की धमकी आ रही है तब से मैं और मेरा पूरा परिवार बहुत डरे हुए हैं. लोगों ने भी मुझे बहुत प्यार और सपोर्ट दिया है परंतु ऐसा पहली बार हुआ है कि मुझे किसी ने इस तरह की धमकी दी है. इसके उन्होंने कहा कि मुझे और मेरे स्टाफ मेंबर को इंटरनेशनल नंबर से कॉल आ रही है. वहीं धमकी देने वाला व्यक्ति स्वयं को गोल्डी बरार बता रहा है. जब से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है तब से उसका पूरा परिवार सहमा हुआ है.

मुसेवाला हत्याकांड के बाद फिर शुरू हुआ धमकियों का सिलसिला 

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को करीब 1 वर्ष बीतचुका है. सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के करीब 1 वर्ष बाद ही हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने लगो है. सिद्धू मूसेवाला के Murder के बाद गोल्डी बरार ने खुद फेसबुक पोस्ट के जरिए साजिश रचने की बात कबूली थी. सिद्धू मूसेवाला मामला अभी तक पूरी तरह से सुलझा तक नहीं है, कि कभी सलमान खान को तो कभी हनी सिंह को धमकियां मिलने लगी है. अब तो ऐसा लगता है मानो गैंगस्टर के मन से पुलिस का खौफ ही समाप्त हो गया हो.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे