चंडीगढ़Haryana News

Lokshabha Elections: JJP- BJP के बीच टूटा गठबंधन तो कैसी होगी हरियाणा में सरकार? दिल्ली में बीजेपी का बन रहा दूसरा प्लान!

चंडीगढ़ :- हरियाणा में जल्द ही इलेक्शन होने वाले हैं. इसी को लेकर हरियाणा में बीजेपी हाईकमान काफी सतर्क नजर आ रही है. कल एक बार फिर से हरियाणा के सियासी हालातों पर चर्चा शुरू हुई. दिल्ली में कल 2 घंटे से ज्यादा की बैठक भी चली, इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई. बैठक में चुनाव की तैयारियों के साथ BJP- JJP के गठबंधन को लेकर भी चर्चा की गई. बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से दिल्ली में इस बैठक का आयोजन करवाया गया था.

dushant cm

क्या हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी

इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश प्रभारी विप्लव देव, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और हरियाणा बीजेपी कोर ग्रुप के नेता भी शामिल हुए. बता दे कि सिरसा में रैली हुई थी, जिसके बाद तुरंत बीजेपी की हरियाणा इकाई ने बीजेपी आलाकमान को इस बारे में जानकारी दी. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस बैठक में JJP के साथ गठबंधन टूटने की स्थिति में प्लान को लेकर भी चर्चा हुई है, परंतु इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता.

मीटिंग में इन मुद्दों पर की गई चर्चा 

बीजेपी के कई बड़े नेताओं की तरफ से पहले भी अकेले चलने की सलाह दी जा चुकी है. ऐसे में अब बीजेपी निर्दलीय विधायकों को लेकर चर्चा करने में लगी हुई है, क्या उनके भरोसे सरकार बनाई जा सकती है. विधायक गोपाल कांडा को लेकर भी बीजेपी फैसला करने में लगी है कि उनकी पार्टी का बीजेपी में विलय करवाना चाहिए या नहीं. मौजूदा समय में हरियाणा में जिस प्रकार कांग्रेस की सक्रियता बढ़ रही है, अब बीजेपी जवाब देने के लिए फील्ड में उतरने की तैयारी में है.

बीजेपी भी दिखेगी एक्टिव मोड़ में 

सूत्रों की मानी जाए तो निर्दलीय विधायकों की BJP को समर्थन देने की बात को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई है. कुछ दिन पहले ही निर्दलीय विधायकों ने हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विप्लव देव से भी मुलाकात की थी. अब हरियाणा में बीजेपी Active मोड में नजर आ रही है. 30 जून तक प्रदेश के कई जिलों में रेलिया भी आयोजित करवाई जाएंगी, जुलाई महीने में भी एक्टिव रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे