स्पोर्ट्स

Dhoni News: महेंद्र सिंह धोनी बनेगे भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर, दिग्गज के बयान से मचा बवाल

स्पोर्ट्स डेस्क :- Zee News के स्टिंग Operation के बाद Cricket जगत में का तहलका मचा हुआ है. सीनियर चयन समिति के प्रमुख Chief Selector चेतन शर्मा ने इस स्टिंग में कई दावे किए है. उनका कहना है कि भारतीय खिलाड़ी Fitness के लिए Injection लेते हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI ) ने अभी तक उनके खिलाफ कोई Action नहीं लिया है. लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी कुर्सी चली जाएगी. इसी बीच एक दिग्गज खिलाड़ी ने सुझाव दिया है कि महेंद्र सिंह Dhoni को Team India का Chief Selector बना दिया जाना चाहिए.

dhoni

स्टिंग ऑपरेशन के बाद मुश्किल में चेतन

Chief Selector चेतन शर्मा ने Zee News के स्टिंग ऑपरेशन Game Over में कई खुलासे किए हैं. इसके पश्चात उनकी कुर्सी भी खतरे में पड़ गई है. आपको बता दें कि टी-20 World Cup में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें Chief Selector से हटा दिया गया था. परंतु 2 महीने पश्चात ही दोबारा वह इस कुर्सी पर बैठ गए. इस स्टिंग ऑपरेशन के बाद चेतन शर्मा ने खुद को मुश्किल में डाल लिया है. भारतीय क्रिकेट में इस तरह के विवादों के बीच पड़ोसी मुल्क से एक सुझाव आया है.

MS धोनी को Chief Selector बनाने की माँग 

पाकिस्तान के पूर्व Cricketer दानिश कनेरिया ने BCCI को सुझाव देते हुए कहा है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को Team India का नया Chief Selector बनाया जाना चाहिए. दानिश कनेरिया ने एक Interview के दौरान कहा कि MS धोनी से एक बार BCCI अधिकारियों को बात करनी चाहिए. उन्हें पता करना चाहिए कि धोनी का क्या Plan है. क्या वह Chief Selector बनने के लिए राज़ी हैं ? अब समय आ गया है कि BCCI रोज़र बिन्नी और जय शाह सख्त कार्रवाई करें और एक नई चयन समिति बनाये .

कनेरिया ने की धोनी की जमकर तारीफ

अपने करियर में 61 Test तथा 18 One Day International Cricket Match खेलने वाले कनेरिया ने कहा कि BCCI को अब चयन समिति में नये लोगों को शामिल करने की आवश्यकता है. MS धोनी का दिमाग कमाल का है और वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है. वह इतने अच्छे खिलाड़ी हैं तो उनके जैसा खिलाड़ी चयन समिति में क्यों रही हो सकता है. आपको बता दें कि धोनी फिलहाल Cricket से दूर है. वह सिर्फ IPL में हिस्सा लेते हैं और चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी करते हैं. धोनी के नेतृत्व में भारत ने T – 20 और One Day दोनों Formats का ICC World Cup जीता था .

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे