हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिजली बिल की नई दरों को लेकर बड़ा अपडेट
चंडीगढ़ :- प्रदेश सरकार निरंतर विकास कार्यो में जुटी हुई है, सरकार ने सड़को और जल प्रबंधन के साथ-साथ बिजली प्रबंधन में भी अभूतपूर्व सुधार किए हैं. CM मनोहर लाल ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर दी है. CM ने कहा है कि फिलहाल बिजली दरो में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी, और कृषि में दी जाने वाली सब्सिडी ज्यों की त्यों जारी रहेगी. CM की इस घोषणा से आम जनता के साथ- साथ किसानो को भी राहत मिली है. अच्छे प्रबंधन के लिए बिजली के लाइन लॉस को कम करना बेहद जरूरी है, इसमें भी सरकार ने काफ़ी उपलब्धि हासिल की है.

लाइन Loss घटकर पहुंचा 13.43 प्रतिशत पर
CM ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछली सरकार के दौरान 25- 30% तक Line लॉस रहता था. जबकि BJP सरकार में आज Line लॉस घटकर 13.43 प्रतिशत तक रह गया है. सरकार के द्वारा उपभोक्ताओं को ज्यादा से ज्यादा समय के लिए बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है. CM ने बताया कि बहुत बार बिजली उपलब्धता कम होने के बावजूद भी उन्होंने उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पूरी की है.
76 लाख से भी अधिक बिजली उपभोक्ताओं की संख्या
CM ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बिजली उपभोक्ताओं की कुल संख्या 76 लाख से भी अधिक है. सभी उपभोक्ताओ को पूरी बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है जोकि सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का एक खास उदाहरण है. CM ने बताया कि बिजली दरों के Rate हरियाणा विनियामक आयोग द्वारा तय किए जाते हैं, आयोग ने वर्ष 2023- 24 की बिजली दरों के Rate जारी किए गए है, जोकि आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं. नई बिजली दरे जारी होने से आम नागरिकों को थोड़ी राहत अवश्य मिली है.
कृषि क्षेत्र में बिजली दरें
वर्ष 2022- 23 में जारी हुई विभिन्न श्रेणियों की अलग-अलग ब्याज दरें निर्धारित की गई है. ब्याज दरो में इस वर्ष कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है. इसी प्रकार कृषि क्षेत्र में 15 हॉर्स पावर व उससे ऊपर की मोटर वाले कृषि नलकूपों के लिए न्यूनतम चार्ज 200 रुपये प्रति हॉर्सपावर प्रतिवर्ष, और बिना मीटर वाले नलकूपों के लिए 15 रुपये प्रति हॉर्सपावर प्रति माह तथा 15 हॉर्सपावर से ऊपर की मोटर वाले नलकूपों के लिए 12 रुपये प्रति हॉर्सपावर प्रतिमाह निर्धारित किया गया था, जोकि वर्तमान में भी यही रहने वाला है.
विभिन्न श्रेणियों की बिजली दरे
श्रेणी यूनिट रुपए प्रति यूनिट
- 1 0-50 2 रुपये
- 1 51-100 2.5 रुपये
- 2 0-150 2.75 रुपये
- 2 150-250 5.25 रूपये
- 2 251-500 6.30 रुपये
- 2 501-800 7.10 रूपये

