LIC New Scheme: LIC की नई लांच स्कीम को लोगों ने लिया हाथों हाथ, मिल रहे ये बड़े फायदे
LIC New Scheme :- लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानी भारतीय जीवन बीमा निगम ने भारतीय जनता के बीच अपना भरोसा क़ायम कर रखा है. लोग यहाँ पर पैसा Invest करना सुरक्षित मानते हैं. लोगों का कहना है कि LIC में निवेश किए गए पैसे डूबेंगे नहीं. इसी कड़ी में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा शुक्रवार को अपने ग्राहकों के लिए एक नई स्कीम Launch की गई है.

LIC लाया नई Policy
LIC की इस नई योजना का नाम ‘धन वृद्धि योजना’ है. एलआईसी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में ऐसा कहा है कि, इस नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग पॉलिसी की शुरुआत लोगों को ध्यान में रखकर की गई है. एलआईसी ने अपनी Website में कहा कि इस पॉलिसी में सिर्फ 1000 रुपये की इंश्योरेंस Amount पर 75 रुपये तक की एक्स्ट्रा Guarantee मिलती है.
दी जाती है कई सुविधाएं
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की इस योजना की सबसे विशेषता यह है कि इसमें पॉलिसी धारकों को इनकम टैक्स ऐक्ट की धारा 80-सी के तहत टैक्स बेनिफिट भी दिया जा रहा है. साथ ही इस योजना में यह सुविधा भी दी जा रही है कि पॉलिसी धारक किसी भी समय सरेंडर कर सकता है. इनके अलावा अगर बीमित व्यक्ति की किसी Emergency में मृत्यु हो जाती है तो इसमें उसके परिवार को वित्तीय सहायता (Financial Help) दी जाती है. इस योजना में बीमित व्यक्ति को Maturity Date पर एकमुश्त रकम की गारंटी भी प्रदान की जाती है.
कितने समय के लिए कर सकते है Invest
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की इस नई योजना में कोई भी ग्राहक 10, 15, या फिर 18 साल के लिए अपना पैसा Invest कर सकता है. इसमें आप कम से कम 90 दिन से लेकर 8 साल के लिए अपना पैसा लगा सकते हैं. वहीं इस योजना में आप अधिकतम 31 साल से 60 साल के लिए अपना पैसा निवेश कर सकते है. LIC के इस योजना में मिनिमम इंश्योरेंस की रकम 1.25 लाख रुपये तय की गई है. इस योजना में आप 5,000 रुपये के गुणक में अपना पैसा Deposit कर सकते है.
कितना मिलेगा ब्याज
इस योजना में मिलने वाले Interest की बात करें तो यह राशि पॉलिसी में बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर पॉलिसी की अवधि के दौरान जोखिम शुरू होने की तारीख के बाद मगर मेच्योरिटी की तय तारीख से पहले गारंटी के साथ दी जाएगी. इसके अलावा मेच्योरिटी की Fix तारीख पर बीमित व्यक्ति के जीवित रहने पर शेष राशि गारंटी के साथ दी जाएगी. गारंटीशुदा Extra राशि हर पॉलिसी साल के आखिर में, पूरी पॉलिसी अवधि के दौरान अर्जित होती है.
