फाइनेंस

FD Rate: ये बैंक लुटा रहा तगड़ा पैसा, 9.5% तक का मिल रहा FD पर ब्याज, टूट पड़े लोग

नई दिल्ली, फाइनेंस डेस्क:- यदि आप भी इन दिनों निवेश करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. निवेश करने के लिए फिक्स डिपाजिट को एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. मौजूदा समय में कई ऐसे Bank है जो फिक्स डिपॉजिट पर अपने ग्राहकों को 9 परसेंट तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं. पिछले एक डेढ़ साल में फिक्स डिपॉजिट की ब्याज दरों में भी काफी वृद्धि हुई है. आज हम आपको एक ऐसे बैंक के बारे में जानकारी देंगे, जो अपने ग्राहकों को 9 परसेंट से ज्यादा का ब्याज ऑफर कर रहा है.

bank 1

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने दिया अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा 

हम Unity Small Finance Bank की बात कर रहे हैं. इस बैंक ने 2 करोड रुपए से कम के फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव किया है. बैंक की तरफ से लागू की गई नई ब्याज दरें 14 June 2023 से लागू भी की जा चुकी है. यदि अब आप इस बैंक में FD करवाते हैं, तो आपको बढ़ी हुई ब्याज दरों से ब्याज मिलेगा. यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से 7 दिनों से लेकर 10 साल की मैच्योरिटी वाले फिक्स डिपॉजिट पर 4.5% से लेकर 9 परसेंट की दर से ब्याज दिया जा रहा है. यूनिटेक स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से 1001 दिन वाले फिक्स डिपॉजिट पर सामान्य ग्राहकों को 9 परसेंट की दर से ब्याज दिया जा रहा है. इसके विपरित, सीनियर सिटीजन को एफडी करवाने पर 9.5% की दर से ब्याज Offer किया जा रहा है.

स्मॉल फाइनेंस बैंक की बढ़ी हुई ब्याज दरें

  • 7 दिन से 14 दिन की FD पर ब्याज दर – 4.5%
  • 15 दिन से 45 दिन की FD पर ब्याज दर – 4.75%
  • 46 दिन से 60 दिनों की FD पर ब्याज दर –  5.25%
  • 61 दिन से 90 दिनों की FD पर ब्याज दर – 5.5%
  • 91 दिनों से 6 महीने की FD पर ब्याज दर – 5.75%
  • 6 महीने से ज्यादा और 201 दिनों की FD पर ब्याज दर – 8.75%
  • 202 दिनों से 364 दिनों की FD पर ब्याज दर – 6.75%
  • 1 साल से लेकर 500 दिनों की FD पर ब्याज दर – 7.35%
  • 501 दिनों की FD पर ब्याज दर – 8.75%
  • 502 दिनों से 18 महीने की FD पर ब्याज दर – 7.35%
  • 18 महीने से लेकर 1000 दिनों की FD पर ब्याज दर – 7.4%

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे