मौसम

Haryana Rain Chances: हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़, Weather Update :- हरियाणा में एक बार फिर से मौसम करवट लेगा. पिछले कुछ दिनों से तपती गर्मी की वजह से लोगों का हाल- बेहाल हो गया है. वही इस दौरान बीच में हल्की- हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है जिस वजह से उमस बढ़ गई है. कूलर व पंखों के नीचे भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है. अब तो सभी बस बारिश का इंतजार कर रहे हैं कि जैसे ही बारिश हो, उन्हें गर्मी से थोड़ी राहत मिले.

barish 7

आज हरियाणा में सक्रिय होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ 

मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. जिसके अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना बन रही है. बारिश की वजह से Temperature में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत अवश्य मिलेगी. मौसम विभाग की तरफ से अनुमान जताया गया है कि आज उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी (Haryana Today Weather Update) विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. जिसके असर से पंजाब पर कम दबाव वाला क्षेत्र बनेगा. इसके प्रभाव से हरियाणा में 30 June तक बारिश आने की संभावना बन रही है.

हरियाणा के इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से अगले 5 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि हरियाणा के चंडीगढ़ पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र करनाल आदि जिलों में भी मध्यम से (Haryana Rain Update) तेज बरसात देखने को मिल सकती है. वहीं दक्षिण व दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत आदि जिलों में भी बारिश को लेकर Alert जारी किया गया है. पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा में सिरसा फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी आदि जिलों में भी बारिश देखने को मिल सकती है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे