फाइनेंस

UPI Update: ऑनलाइन पेमेंट करने वालों के लिए गुड न्यूज़, अब मिलेगा 2 % तक का कैश बैक, यहाँ से जानें तरीका

नई दिल्ली :- आजकल कोई भी अपने साथ Cash नहीं रखता. हर कोई ऑनलाइन माध्यम से ही Payment करना पसंद करता है. पिछले कुछ वक़्त से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI)  सबसे ज्यादा Use होने वाले डिजिटल पेमेंट मोड के रूप में उभरा है. डिजिटल पेमेंट के लिए यूपीआई से आप घर बैठे पेमेंट कर सकते हैं.

upi

क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट करें और पाएं कैशबैक 

यूपीआई सिस्टम में पहले केवल बैंक अकाउंट से पेमेंट की जा सकती थी, मगर अब यूजर्स क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से भी भुगतान कर सकते हैं. फिलहाल केवल रुपे क्रेडिट कार्ड (Rupay Credit Card) को यूपीआई ऐप के साथ Link किया सकता है. ऐसे में यदि आप चाहते हैं क्रेडिट कार्ड से UPI पेमेंट्स भी करें और कैशबैक भी आए तो आपके लिए टाटा न्यू प्लस एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड (Tata Neu Plus HDFC Bank Credit Card) एक बेहतरीन कार्ड Option है.

टाटा न्यू ने किया नया क्रेडिट कार्ड लॉन्च 

पिछले साल टाटा न्यू ने एचडीएफसी बैंक की Help से 2 तरह के को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड को Launch किया था. यह कार्ड 2 वैरिएंट में मौजूद हैं जिनमें टाटा न्यू प्लस एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और टाटा न्यू इन्फिनिटी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड शामिल है. यहां हम टाटा न्यू प्लस एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के बारे में आपको बताने जा रहे है. यह कार्ड वीजा और रूपे दोनों प्लेटफार्मों पर जारी होता है.

क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से कर सकते हैं लिंक 

रूपे नेटवर्क वाले कार्ड से आप यूपीआई सुविधा का भी लाभ ले सकते है. यही नहीं इस क्रेडिट कार्ड से स्कैन एंड पे/यूपीआई पेमेंट पर आपको 1 फीसदी कैशबैक भी मिल सकता हैं. इस क्रेडिट कार्ड को यूपीआई ऐप्स से लिंक कर सकते है और पड़ोस के छोटे से दुकान पर लगे मर्चेंट यूपीआई क्यूआर कोड (Merchant UPI QR Code) को स्कैन कर या ऑनलाइन मर्चेंट को यूपीआई के जरिए इस कार्ड से पेमेंट भी हो जाएगी. अभी एचडीएफसी बैंक व अन्य 7 बैंकों के रूपे क्रेडिट कार्ड होल्डर्स अपने कार्ड को कुछ यूपीआई ऐप्स से लिंक कर सकते हैं. आपको बता दें कि इस कार्ड की जॉइनिंग/रिन्यूअल फीस 499 रुपये है. हालांकि सालभर में 1 लाख रुपये खर्च करने पर रिन्यूअल फीस माफ भी हो जाती है.

इस क्रेडिट कार्ड के Special Features

  • Tata Neu ऐप पर इस क्रेडिट कार्ड से नॉन-ईएमआई स्पेंड करने पर 7 फीसदी तक न्यूकॉइन्स (NeuCoins) मिलते हैं. बता दें कि Tata Neu ऐप पर 1 न्यूकॉइन्स की वैल्यू 1 रुपये होती है.
  • इस कार्ड के माध्यम से पार्टनर टाटा ब्रांड्स पर स्पेंड करने पर 2 फीसदी न्यूकॉइन्स मिलते हैं.
  • इस कार्ड से Tata Neu ऐप से रिचार्ज और बिल पेमेंट्स करने पर 2 फीसदी न्यूकॉइन्स मिलते है.
  • अगर आप इस कार्ड से यूपीआई पेमेंट करते है तो 1 फीसदी न्यूकॉइन्स दिए जाते हैं. (इस कैटेगरी मेंं महीने में अधिकतम 500 NeuCoins कमा सकते हैं.)
  • इस कार्ड से वॉलेट लोड, फ्यूल या रेंट पेमेंट को छोड़कर अन्य कैटेगरी में Spend करने पर 1 फीसदी न्यूकॉइन्स दिए जाते है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे