Rain Chance Haryana: अगले 3 घंटों में हरियाणा की इन तहसीलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने अभी जारी किया अलर्ट
चंडीगढ़, Rain Chance Haryana :- हरियाणा में आज सुबह ही कुछ जिलों में बरसात देखने को मिली. पिछले कुछ दिनों से गर्मी लोगों को काफी परेशान कर रही थी. आज लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों (Today Haryana Rain Alert) में हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर तेज बरसात दर्ज की जा सकती है. बारिश की वजह से Temperature में भी थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है. पिछले कुछ दिनों से सूर्य की तपिश की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था.

हरियाणा की इन तहसीलों में आज होंगी तेज बारिश
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि पलवल, तावडू, बल्लभगढ़, गुरुग्राम, झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी, सापला, रोहतक, फरीदाबाद, सोनीपत, गोहाना, इसराना, सफीदों, पानीपत, असंध, शाहबाद, अंबाला, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़ आदि इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे (Today Rain Update) की रफ्तार से तेज हवाए चल सकती है. इसके साथ ही आने वाले दो-तीन घंटों में यहां तेज बारिश भी देखने को मिलेगी.
#NOWCAST HARYANA pic.twitter.com/IsNX8Vlwox
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) June 25, 2023
इन स्थानों पर होगी हल्की से मध्यम बरसात
वही फिरोजपुर झिरका, पलवल, महेंद्रगढ़, कनीना, चरखी दादरी, भिवानी, पटौदी, कोसली, झज्जर, बेरी, रोहतक, महम, कालका, बराड़ा, जगाधरी, बावल, छछरौली आदि स्थानों पर भी आने वाले दो-तीन घंटों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में गरज व चमक के साथ बारिश देखने को मिलेगी.

